Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

जेल में कैदियों के बीच गैंगवॉर, चम्मच से बनाए चाकू से किया हमला

Written by  Vinod Kumar -- April 10th 2022 02:26 PM
जेल में कैदियों के बीच गैंगवॉर, चम्मच से बनाए चाकू से किया हमला

जेल में कैदियों के बीच गैंगवॉर, चम्मच से बनाए चाकू से किया हमला

भिवानी/किशन सिंह: जिला कारागार में एक बार फिर गैंगवॉर देखने को मिला। गैंगवॉर में एक हवालाती को गंभीर चोटें आई। हवालाती जेल में हत्या के मामले में बंद था। इस घटना के बाद जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। दरअसल जिला जेल में बंद हिसार निवासी कृष्ण कुमार व हत्या के मामले में सजा काट रहे बडेसरा के कुछ बंदियों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच गुट बन गए थे। रोजाना विवाद हो रहा था। जेल में चौधर के लिए दोनों ही पक्षों के बीच मारपीट चल रही थी। शनिवार शाम कृष्ण कुमार व दूसरे पक्ष के कुछ बंदी जेल की एसटीडी पर आकर खड़े हो गए। इस दौरान अचानक एक बंदी ने कृष्ण कुमार पर स्टील के चम्मच से बनाए गए चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक उसके मुहं पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दूसरे गुट के बंदी वहां आए तो जेल वार्डन मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच होने वाले खून खराबे को रोक दिया। Gang war, ,prisoners, ,Bhiwani Jail, crime, haryana, bhiwani jail वहीं घायल कृष्ण को जेल के ही फार्मासिस्ट ने अस्पताल पहुंचाया।उनका कहना था कि गंभीर चोटें के चलते कृष्ण को अस्पताल लेकर आए है। घायल हवालाती के साथ आए पुलिसकर्मी सतबीर के अनुसार जेल में दो पक्षों के बीच में विवाद था। घायल बंदी का सामान्य अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। इसके साथ ही इन दोनों ही गुटों के बैरकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। Gang war, ,prisoners, ,Bhiwani Jail, crime, haryana, bhiwani jail


Top News view more...

Latest News view more...