
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी न केवल भारत के सबसे बड़े अरबपति बन गए बल्कि उन्होंने फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में जगह बना ली। हालांकि, दोनों के नेटवर्थ में बहुता कम का अंतर है
अंबानी और अड़ानी में नंबर वन की रेस बनने की होड़ लंबे समय से चल रही है, लेकिन पहली बार अड़ानी गुरुवार को मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ने में कमायाब हो गए। इसके साथ ही दुनियाभर के शेयर बाजार में जारी गिरावट के कारण वर्ल्ड की टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। दुनिया के बड़े अरबपत्तियों को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है।
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स गुरुवार को मार्क जुकरबर्ग के नेट वर्थ में 29 अरब डॉलर की सेंध लग गई। मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के स्टॉक ने एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की तो वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति भी गुरुवार को 1.2 अरब डॉलर कम हो गई। इससे अडानी को फायदा हुआ और वह 12वें स्थान से 10वें पर पहुंच गए थे। अंबानी अभी भी नंबर 11 के पोजीशन पर हैं।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk को भी शेयर बाजार की ताजा गिरावट से नुकसान हुआ है। पिछले 1 दिन में मस्क के नेटवर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि मस्क अब भी 232.3 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के सबसे बड़े धनकुबेर बने हुए हैं। अमेजन के जेफ बेजोस को भी बड़ा नुकसान हुआ है और 1 पायदान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। बेजोस की दौलत अभी 11.8 बिलियन डॉलर कम होकर 164.8 बिलियन डॉलर रह गई है।
दुनिया के टॉप 15 अमीरों में सिर्फ Zhong Shanshan की संपत्ति पिछले 24 घंटे में बढ़ी है। उनकी दौलत 2.2 बिलियन डॉलर बढ़कर 77.2 बिलियन डॉलर हो गई है और वह 15वें स्थान पर हैं।