
टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक चार राउंड की बेहतरीन प्रतिस्पर्धा के बाद चौथे स्थान पर रहीं। अदिति कांस्य से चूक गईं लेकिन इस स्पर्धा में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
आखिरी होल में Aditi के पास बर्डी का मौका था, लेकिन वह महज कुछ सेंटीमीटर से चूक गईं और न्यूजीलैंड की Lydia KO से आगे निकलकर कांस्य की होड़ में बने रहने का दावा भी खो दिया।
यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर का ऐलान, रवि दहिया को मिलेंगे 4 करोड़
यह भी पढ़ें- 29 साल पहले हुआ था फर्जीवाड़ा, अब जाकर हुआ खुलासा
पीएम मोदी ने उनके प्रदर्शन पर कहा कि अदिति अशोक आपने अच्छा खेला। आपने टोक्यो ओलंपिक में जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया। आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
इस स्पर्धा को स्वर्ण पदक विश्व चैंपियन अमेरिका की Nelly Korda ने जीता, जबकि दूसरे नंबर पर बराबर रहीं जापान की INAMI Mone और रियो ओलंपिक खेल-2016 की रजत विजेता न्यूजीलैंड की Lydia KO के बीच रजत और कांस्य पदक के लिए प्लेऑफ खेला जाएगा।