Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों की मदद करे सरकार: सोनिया गांधी

Written by  Arvind Kumar -- May 28th 2020 05:45 PM
किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों की मदद करे सरकार: सोनिया गांधी

किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों की मदद करे सरकार: सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले 2 महीने से देश कोरोना की चुनौती और लॉकडाउन के चलते रोजी-रोटी, रोज़गार के गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश की आज़ादी के बाद पहली बार दर्द का वो मंजर सबने देखा कि लाखों मज़दूर नंगे पांव, भूखे-प्यासे बगैर साधन के सैकड़ों कि.मी. पैदल चलकर घर जाने को मजबूर हो गए।

सोनिया गांधी ने कहा कि ये वक़्त आगे बढ़कर घाव पर मरहम लगाने का है, सरकार द्वारा मज़दूर, किसान, उद्योग, छोटे दुकानदार सबकी मदद करने का है। न जाने क्यों केंद्र सरकार ये बात समझने और लागू करने से लगातार इनकार कर रही है। दरअसल सोनिया गांधी ने गुरुवार को वीडियो सन्देश के जरिए लोगों से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मजदूरों के दर्द को कम करना है इसलिए सरकार मज़दूरों को सुरक्षित और मुफ्त यात्रा का इंतजाम कर घर पहुंचाए और उनके लिए रोजी रोटी का इंतजाम करें। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...