Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राज्यपाल फरीदाबाद तो सीएम सोनीपत में करेंगे ध्वजारोहण

Written by  Arvind Kumar -- August 14th 2019 09:25 AM
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राज्यपाल फरीदाबाद तो सीएम सोनीपत में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राज्यपाल फरीदाबाद तो सीएम सोनीपत में करेंगे ध्वजारोहण

चंडीगढ़। हरियाणा के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला फरीदाबाद के सूरजकुण्ड स्थित होटल राजहंस में ‘एट-होम’ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल कुरुक्षेत्र तथा उप-अध्यक्ष संतोष यादव भिवानी में ध्वजारोहण करेंगी। [caption id="attachment_328924" align="alignleft" width="300"]CM Governor स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राज्यपाल फरीदाबाद तो सीएम सोनीपत में करेंगे ध्वजारोहण[/caption] इसी प्रकार, हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा अम्बाला, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु गुरुग्राम, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पंचकूला, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। प्रवक्ता ने बताया कि परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार जींद, उद्योग मंत्री विपुल गोयल पलवल, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर करनाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कैथल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री कर्ण देव कम्बोज सिरसा तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डॉ.बनवारी लाल हिसार में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य सचेतक ज्ञान चन्द गुप्ता यमुनानगर और सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता झज्जर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह भी पढ़ेंझज्जर जिले के बीजेपी कार्यकर्ता 15 अगस्त को श्रीनगर में निकालेंगे तिरंगा यात्रा

—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...