Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

देखिए अब तक के नतीजे, कौन जीता कौन हारा ?

Written by  Arvind Kumar -- October 23rd 2019 03:39 PM -- Updated: October 24th 2019 04:18 PM
देखिए अब तक के नतीजे, कौन जीता कौन हारा ?

देखिए अब तक के नतीजे, कौन जीता कौन हारा ?

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की 90 में से 31 सीटों के नतीजे चुनाव आयोग ने घोषित कर दिए हैं। अभी तक भाजपा ने 13 सीट जीती हैं और 25 पर लीड है। कांग्रेस ने 10 सीट जीती हैं और 24 पर लीड है। जजपा ने 4 सीट जीती हैं और 5 पर लीड है। हलोपा ने 1 सीट जीती है।  इस चुनाव में जहां कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं कई निर्दलीय अपना खाता खोलने में कामयाब रहे हैं। 04:18 बजे : मेवात जिले के पुनहाना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इलियास हुई विजय। मोहम्मद इलियास 870 वोटों से जीते। 4:04 बजे : झज्जर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल जीती। करीब 13 हजार वोट से जीती। 3:20 बजे : मेवात जिले की नूंह विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आफताब अहमद 4000 के करीब वोटों से विजय हुए 3:18 बजे : डबवाली सीट पर 15वें राउंड में कांग्रेस के अमित सिहाग ने 15397 मतों से भाजपा के आदित्य देवीलाल को पछाड़ा। कालांवाली से कॉंग्रेस के सिसपाल केहरवाला ने अकाली दल के राजेन्द्र देसूजोधा को 19209 वोटों से हराया। ऐलनाबाद से इनेलो के अभय चौटाला ने बीजेपी के पवन बेनीवाल को 11877 वोटों से हराया। रानिया से निर्दलीय प्रत्याशी चौ: रणजीत सिंह ने हलोपा के गोविंद कांडा को 19289 वोटो से हराया। सिरसा से हलोपा के गोपाल कांडा ने आखरी राउंड की दोबारा गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल सेतिया को करीब 500 वोटों से हराया। 3:15 बजे : भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह सूरमा 5331 वोटो से जीते। 3:14 बजे : बाढड़ा से जजपा प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला जीतीं। 2:31 बजे : रोहतक का महम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू 12470 वोटों से जीते। लंच के चलते घोषणा करने में हो रही है देरी। कांग्रेस प्रत्याशी आनंद दांगी को हराया। तीसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा। 2:29 बजे : घरौंडा विधानसभा में बीजेपी के प्रत्याशी हरविंदर कल्याण की 17600 वोट से जीत, हरविंदर कल्याण बने घरौंडा के दोबारा से विधायक। 2:27 बजे : बादली विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप वत्स जीते, कांग्रेस के कुलदीप वत्स करीब 13 हजार वोट से जीते। दूसरे नम्बर पर रहे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़। 2:26 बजे : साढौरा से कांग्रेस की हुई जीत, जीत के जश्न के साथ मतगणना क्षेत्र से बाहर आई रेनू बाला 2:25 बजे : जींद विधानसभा से भाजपा के डॉ कृष्ण 12530 मतों से जीते। उनका मुकाबला जेजेपी के महावीर गुप्ता से था। 1:58 बजे : फतेहाबाद विधानसभा से 3600 के करीब वोटों से जीते बीजेपी के दुड़ा राम 1:58 बजे : शाहबाद विधानसभा से जननायक जनता पार्टी के रामकरण काला 37127 वोटों से जीते, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शाहबाद से विधायक व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को धूल चटाते हुए करारी शिकस्त दी। 1:58 बजे : 13 राउंड के बाद अभय चौटाला 10622 वोट से आगे। 1:44 बजे : अम्बाला कैंट से अनिल विज ने लगाई जीत की हैट्रिक। समर्थक ढोल की थाप पर नाचे। समर्थकों ने लगाए अनिल बीज जिंदाबाद के नारे। 1:44 बजे :कैथल विधानसभा सीट पर 567 वोटों से बीजेपी के लीलाराम गुर्जर की जीत कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला की हार 1:34 बजे : बरोदा विधानसभा से कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा जीते, भाजपा के योगेश्वर दत्त हारे 1:23 बजे : हिसार से बीजेपी केकमल गुप्ता करीब 16 हजार वोटों से जीते, नलवा से बीजेपी के रणबीर गंगवा जीते, आदमपुर से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई जीते, हांसी से बीजेपी के विनोद भयाना करीब 22 हजार वोटों जीते, नारनौद से JJP के राम कुमार गौतम करीब 11800 वोटों से जीते, उकलाना से JJP के अनूप धानक जीते 1:15 बजे : गढ़ी सांपला किलोई से हुड्डा जीते, तोशाम से कांग्रेस की किरण चौधरी जीतीं [caption id="attachment_352975" align="aligncenter" width="700"]Haryana Vidhansabha Election रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस में जोरदार टक्कर[/caption] 1:11 बजे : शाहबाद से कृष्ण बेदी हारे, थानेसर से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा हारे 1:10 बजे : बावल से भाजपा प्रत्याशी डॉ बनवारीलाल जीते 1:03 बजे : सोनीपत से कांग्रेस के उमीदवार सुरेन्द्र पवार जीते, सुरेन्द्र पवार को मिले 79354 वोट, 32861 वोटों से जीत हासिल की, मंत्री कविता जैन को मिले 46493 वोट। 1:00 बजे : नारायणगढ़ : कांग्रेस की शैली जीतीं....जीत का जश्न शुरू 12:40 बजे : सोनीपत से कविता जैन की हार तय, कांग्रेस प्रत्यासी सुरेंद्र पवार 15 हज़ार से आगे 12:39 बजे : पानीपत : पानीपत सिटी से प्रमोद विज बीजेपी प्रत्याशी की जीत। प्रमोद विज 13वें राउंड में 35000 वोट से रहे आगे। 12:33 बजे : हरियाणा विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा घोषित, फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस उम्मीदवार जीते यह भी पढ़ें : सेनापति आगे, वजीर पीछे, खट्टर का आधा कैबिनेट हार की ओर… 12:26 बजे: सिरसा में निर्दलीय गोकुल सेतिया 884 वोटों से आगे, रानियां में निर्दलीय चौ. रणजीत सिंह 17190 वोटों से आगे, ऐलनाबाद में अभय सिंह चौटाला इनेलो 5747 वोटों से आगे, कालांवाली में शीशपाल केहरवाला कॉंग्रेस 4697 वोटों से आगे, डबवाली में अमित सिहाग कांग्रेस 9668 वोटों से आगे 12:10 बजे: बरोदा में 10 राउंड के नतीजे, बीजेपी के योगेश्वर दत्त 174 वोट से आगे 12:01 बजे: नारनौंद में 12 राउंड के बाद बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु 11477  वोटों से पीछे 11:45 बजे: उचाना से जजपा के दुष्यंत की 17218 की लीड 11:43 बजे: कैथल से रणदीप सुरजेवाला 5145 से आगे 11:40 बजे: थानेसर से छठे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी सुभाष सुधा मात्र 37 मतों से हुए आगे। सुभाष सुधा को 25853 वोट मिली जबकि कांग्रेस के अशोक अरोड़ा को 25816 मत मिले 11:28 बजे: भिवानी विधानसभा से बीजेपी 5 राउंड के बाद 17977 से आगे। लोहारू विधानसभा से बीजेपी 9 राउंड के बाद 7480 के बाद आगे। तोशाम विधानसभा से कांग्रेस 5 राउंड के बाद 11000 से आगे। बवानीखेड़ा विधानसभा से कांग्रेस 3 राउंड के बाद 148 से आगे। 11:25 बजे: 6 राउंड के बाद पलवल में भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला करीब 15000 वोटों की बड़ी लीड से आगे चल रहे हैं Counting 1 11:23 बजे: रोहतक में 4 राउंड के बाद 5061 से कांग्रेस प्रत्याशी बीबी बत्रा आगे हैं। 11:21 बजे: उचाना से जजपा के दुष्यंत 12396 वोटों से आगे 11:19 बजे: पांचवे राउंड में गीता भुक्कल 4629 वोट से आगे यह भी पढ़ें : दुष्यंत के हाथ सत्ता की चाबी, कांग्रेस से साधा संपर्क 11: 09 बजे : गुरुग्राम सीट से तीसरे राउंड के बाद भाजपा के सुधीर सिंगला 7436 वोट से आगे। 11: 06 बजे : कैथल, सातवे राउंड के बाद रणदीप सुरजेवाला अपने प्रतिद्वंदी लीला राम से करीब 7500 वोटों से आगे। 11: 04 बजे : नारनौंद में 9 राउंड के बाद बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु10254वोटों से पीछे। 11: 01 बजे : उचाना से चौथे राउंड के बाद दुष्यन्त 11856 वोट से आगे। 10: 57 बजे : गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीन राऊंड के बाद 14992 वोटों से आगे। 10 : 28 बजे : ऐलनाबाद से अभय चौटाला ने बनाई बढ़त। 10 : 28 बजे : चौथे राउंड के बाद पलवल में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दीपक मंगला 72 सौ वोटों से आगे। 10 : 26 बजे : यमुनानगर रादौर विधानसभा से भाजपा के कर्णदेव 1200 से आगे। 10 :23 बजे : असन्ध विधानसभा क्षेत्र से आज़ाद प्रत्याशी संजय मैहला भाजपा प्रत्याशी बख़्शीश सिंह विर्क से तीसरे राउंड में आगे। Counting Day 10:18 बजे : बादशाहपुर सीट से पहले राउंड में निर्दलीय राकेश दौलताबाद 3032 आगे चल रहे हैं। 10:18 बजे : हांसी में तीसरे राउंड के बाद बीजेपी के विनोद भयाना 2443 वोटों से आगे, नारनौंद में 6 राउंड के बाद बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु 7900 वोटों से पीछे, नारनौंद में 6 राउंड के बाद रामकुमार गौतम 7900 वोटों से आगे 10:17 बजे : सिरसा- निर्दलीय गोकुल सेतिया 2600 वोट से आगे। रानियां - निर्दलीय रणजीत सिंह 6000 वोट से आगे। 10:14 बजे :हांसी में तीसरे राउंड के बाद बीजेपी के विनोद भयाना 2443 वोटों से आगे। 10:13 बजे : फतेहाबाद से बीजेपी उम्मीदवार दुडाराम चौथे राउंड में 1000 वोटों से आगे। 10:10 बजे : पलवल में रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से आई रिपोर्ट के अनुसार तीन राउंड पूरे हो चुके हैं। तीन राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक मंगला 3386 वोटों से आगे चल रहे हैं। 10 :08 बजे : कालांवाली से कांग्रेस के शिशपाल केहरवाला 980 वोट से आगे। 10:07 बजे : जेजेपी के दुष्यंत उचाना से 6178 वोटों से आगे 9: 54 बजे : नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु 5224 वाटों से पीछे चल रहे हैं। 09: 38 बजे : पंचकूला में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन आगे चल रहे हैं। आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई बीजेपी की सोनाली फोगाट से आग हैं। 9: 31 बजे : रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर। बीजेपी 36 तो कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। 9:30 बजे : करनाल से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल पहले राउंड में 1908 वोटों से आगे 9:30 बजे : ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला 2400 से मतों से आगे 9: 28 बजे : पेहोवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संदीप सिंह आगे 9:02 बजे : उचाना से जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला को भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता के गांव डूमरखां में 1150 वोट मिले। पिछले वोटों के मुकाबले करीब 400 वोट अधिक मिले। 9:07 बजे : पलवल में तकनीकी कारणों के कारण मतगणना शुरू नहीं हो पाई 9:02 बजे : भाजपा 41, कांग्रेस 29, जजपा 3, अन्य 2 पर आगे चल रहे हैं। 8:30 बजे : रूझानों में बीजेपी आगे चल रही है। 8:00 बजे : सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती सुचारू रूप से चल रही है। यह भी पढ़ें : चुनाव की थकाम मिटा रहे उम्मीदवार, कुछ परिवार तो कुछ दोस्तों के साथ बिता रहे वक्त ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...