New Update
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को दी।
बता दें कि हाईकमान ने हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष का नाम कुछ दिन पहले ही तय कर लिया था। अध्यक्ष पद की रेस में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, महिपाल ढांडा और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सबसे आगे थे।
ओमप्रकाश धनखड़ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। वे आरएसएस से भी जुड़े रहे हैं। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में ओमप्रकाश धनखड़ के पास कृषि विभाग का जिम्मा था। अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की। हालांकि वो इस बार चुनाव हार गए थे।
---PTC NEWS---
-