बीजेपी का “म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा” अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
चंडीगढ़। बीजेपी का “म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा” अभियान आज से शुरू हो गया है। यह अभियान 16 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पूण्यतिथि तक चलेगा। इस अभियान के तहत बीजेपी ने 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के इस अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक पवन सैनी का कहना है कि बीजेपी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को हरा भरा बनाया जाए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे प्रदेश में 5 लाख 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के बारे में बताते हुए पवन सैनी ने बताया की रक्षा बंधन के दिन 31 हजार पौधे लगाये जाएंगे व उन पर रक्षा सूत्र बांध कर सेल्फी लेंगे व उनकी सुरक्षा की गारंटी लेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर हर गांव में त्रिवेणी लगाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र को बढ़ाने में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने काफी कार्य किया है लेकिन अभी भी प्रदेश में वन कम है, इसलिए और अधिक पौधरोपण करवाया जाएगा। इसके लिये हर विद्यायक, सांसद व चेयरमैन पौधरोपण करेगा। आज से शुरू होने वाले अभियान में कार्यकर्ताओं को पौधे लगाकर “सेल्फी विद ट्री” के नाम से सोशल मीडिया पर अपनी और अपने लगाए गए पौधे की फोटो को भी वायरल करना है। आपको बता दें कि म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा अभियान की शुरुआत पंचकूला से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने वृक्षारोपण की है। इसी तरह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी से इस अभियान की शुरूआत दोपहर बाद करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इस अभियान के लिए पार्टी के सभी नेताओं से बढ़-चढ़ के भाग लेने का आह्वान किया है। पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, चेयरमैन/वाईस चेयरमेन, जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, नगर पार्षद,सरपंच व सदस्य इस अभियान में अपनी भूमिका निभाएंगे ---PTC NEWS---