Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

राहुल के ट्वीट पर सीएम खट्टर का पलटवार, कहा- आप चाहें तो हरियाणा में भी लगवा सकते हैं टीका

Written by  Arvind Kumar -- July 03rd 2021 01:52 PM -- Updated: July 03rd 2021 01:54 PM
राहुल के ट्वीट पर सीएम खट्टर का पलटवार, कहा- आप चाहें तो हरियाणा में भी लगवा सकते हैं टीका

राहुल के ट्वीट पर सीएम खट्टर का पलटवार, कहा- आप चाहें तो हरियाणा में भी लगवा सकते हैं टीका

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस ट्वीट पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने वैक्सीन की कमी का हवाला दिया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा, "राहुल जी, आप कोविन की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं, ऐप भी उपलब्ध है। आप चाहें तो हरियाणा से भी टीका लगवा सकते हैं, जहां दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में नागरिक हर रोज टीकाकरण करवा रहे हैं।" दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की कमी की ओर इशारा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जुलाई का महीना आ गया है, लेकिन टीके नहीं आए हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से पकड़ा मोस्ट वांटेड अपराधी यह भी पढ़ें- हरियाणा: सरकारी गोदाम से सरसों की 6512 बोरियां गायब वहीं हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश वैक्सीन लगवा रहा है, अपने घर के नजदीक किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। वैक्सीन ट्विटर पर नहीं वैक्सीनेशन सेंटर पर मिलेगी। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर चल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 43,99,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,46,11,291 हो गया है।

Top News view more...

Latest News view more...