Advertisment

बीजेपी राज में महंगाई-भ्रष्टाचार चरम सीमा सीमा पर: मोहित शर्मा

author-image
Vinod Kumar
New Update
बीजेपी राज में महंगाई-भ्रष्टाचार चरम सीमा सीमा पर: मोहित शर्मा
Advertisment
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मोहित शर्मा ने कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता में कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बीजेपी को देश की जनता से कोई भी सरोकार नहीं है। सरकार ने जनता को उनके हालात पर छोड़ दिया है। मोहित शर्मा ने कहा कि जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है। भाजपा के राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। युवा रोजगार के लिए ठोकरें खा रहे हैं। अपराधों में दिनों दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस राज को याद कर रही है। आरोप लगाते हुए मोहित शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने अच्छे दिन आएंगे कहकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का काम किया है। समय रहते बीजेपी ने अपनी नीतियों को नहीं बदला तो वह दिन दूर नहीं जब जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन केवल कांग्रेस दे सकती है।-
bjp inflation haryana-congress state-spokesperson-mohit-sharma
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment