Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी हरियाणा कांग्रेस

Written by  Arvind Kumar -- December 03rd 2020 02:51 PM
नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी हरियाणा कांग्रेस

नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी हरियाणा कांग्रेस

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहीं। [caption id="attachment_454601" align="aligncenter" width="696"]Haryana Congress नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी हरियाणा कांग्रेस[/caption] कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होने हैं। उनके द्वारा नगर निगम चुनावों को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया है। विचार विमर्श के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है कि वह आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। [caption id="attachment_454603" align="aligncenter" width="700"]Haryana Congress नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी हरियाणा कांग्रेस[/caption] चुनाव के लिए नॉमिनेशन 11 से 16 दिसम्बर तक होगा और 27 दिसम्बर 2020 को चुनाव होंगे। 30 दिसम्बर को वोटों की गिनती होगी। यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगे स्मार्ट मीटर, अब मोबाइल की तरह करें बिजली का रिचार्ज यह भी पढ़ें- सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार राजनैतिक तौर से बेईमान, किसान की पीठ में छुरा घोंप रही! बता दें कि आचार संहिता केवल निगम, परिषद व पालिका क्षेत्र में ही लगेगी, पूरे जिले या खंड में नहीं लगेगी। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रहेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। [caption id="attachment_454604" align="aligncenter" width="700"]Haryana Congress नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी हरियाणा कांग्रेस[/caption] ये रहेगा आरक्षण रोस्टर अंबाला नगर निगम मेयर पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पंचकूला व सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए अनारक्षित है। रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग को आरक्षित किया गया है। नगरपालिका सांपला अध्यक्ष पद एससी महिला, धारुहेड़ा व उकलाना अनारक्षित रहेगा।


Top News view more...

Latest News view more...