Advertisment

गोल्ड जीतने वाले सुमित को 6 और रजत जीतने पर योगेश कथुनिया को 4 करोड़ देगी हरियाणा सरकार

author-image
Arvind Kumar
New Update
गोल्ड जीतने वाले सुमित को 6 और रजत जीतने पर योगेश कथुनिया को 4 करोड़ देगी हरियाणा सरकार
Advertisment
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो में चल रहे पैरालम्पिक खेलों में भाला फेंक में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर सुमित अंतिल और डिस्कस थ्रो एफ-56 में रजत पदक जीतने पर योगेश कथुनिया को क्रमश: 6 करोड़ और 4 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। दोनों को हरियाणा सरकार सरकारी नौकरी भी देगी।
Advertisment
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालम्पिक में भाला फेंक खेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा वासियों के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया है। publive-imagepublive-imageयह भी पढ़ें-
Advertisment
CM मनोहर लाल बोले- कृषि कानूनों पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, यही हाल रहा तो उनका भविष्य अंधकारमय यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज को लेकर करनाल में हुई किसान पंचायत, लिए गए ये तीन फैसले publive-imagepublive-image मुख्यमंत्री ने सुमित के जज्बे को सलाम करते हुए उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिस्कस थ्रो एफ-56 में रजत पदक जीतने वाले बहादुरगढ़ निवासी योगेश कथुनिया ने हरियाणा ही नहीं देश का भी मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने योगेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।-
cm-manohar-lal haryana paralympic-games cash-prize
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment