New Update
चंडीगढ़। पटाखों के कारण होने वाले प्रदूषण से कोविड-19 के प्रसार के जोखिम को रोकने के लिए
दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी पटाखों पर लगा बैनयह खुलासा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा के बाद राज्य में पूरी तरह से पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 80 हजार की रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार
दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी पटाखों पर लगा बैनइस दौरान मिलावटी शराब का सेवन करने से पानीपत और सोनीपत में 40 लोगों की मौत की घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने गिरफ्तारी की है और मामले में आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- फरवरी 2021 तक लॉंच हो सकती है कोविड-19 की वैक्सीन
दिल्ली और चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में भी पटाखों पर लगा बैन
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, डी.एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव मित अग्रवाल तथा सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक पी. सी. मीणा उपस्थित थे।
-
हरियाणा सरकार ने राज्य में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।