Advertisment

सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक
Advertisment
चंडीगढ़। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने सुषमा स्वराज के निधन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। यह मेरे लिए निजी क्षति है। शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी हार्दिक संवेदना हैं, परमेश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Advertisment
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने विश्व पटल पर सदैव भारत एवं भारतवासियों का शीश गर्व से ऊंचा किया। वह एक ओजस्वी वक्ता थी जिन्होंने संसद से लेकर सड़क तक सबको अपने उच्चकोटि के विचारों से प्रभावित किया। अनेक उच्च संवैधानिक पदों को सुशोभित करते हुए उन्होंने राजनैतिक जीवन में शुचिता के जो मापदंड स्थापित किये वो निर्विवादित हैं। उनके लम्बे राजनैतिक जीवन ने भारत की मातृशक्ति को सदैव प्रेरित किया। ऐसी महान विभूति को सादर नमन ! ॐ शान्ति! यह भी पढ़ें :
Advertisment
 ऐसा था सुषमा स्वराज का स्वभाव, इस गाने को सुनकर होती थीं खुश —PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल
-
ambala-news haryana-govt ptc-news state-mourning former-external-affairs-minister-sushma-swaraj sushma-swaraj-died sushma-swarajs-nature
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment