Advertisment

हरियाणा सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन', पूरे प्रदेश में एक साथ CM फ्लाइंग ने मारे छापे

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
हरियाणा सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन', पूरे प्रदेश में एक साथ CM फ्लाइंग ने मारे छापे
Advertisment
चंडीगढ़। सोमवार की सुबह हरियाणा के कर्मचारियों के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही। कर्मचारी अभी ऑफिस पहुंचे ही थे कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने भी दस्तक दे दी। पूरे प्रदेश में एक साथ हुई CM फ्लाइंग की छापेमारी से कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया। इस छापेमारी के दौरान कई खामियां भी टीम को मिली है। जिनकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी।
Advertisment
  • फ़तेहाबाद में CM फ्लाइंग की टीम ने RTO कार्यालय में रेड की। कार्यालय में तीन कर्मचारी नदारद मिले। फ्लाइंग ने कार्यालय में कई कागज भी खंगाले।
  • कैथल के आरटीओ ऑफिस में सीएम फ्लाइंग ने जब छापा मारा तो 7 कर्मचारी तब तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे।
  • गुरुग्राम में आरटीओ विभाग में छापेमारी की गई। टीम ने आरटीओ विभाग के कर्मियों से पूछताछ की।
Haryana Government's 'Operation Clean', CM Flying raids across the state हरियाणा सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन', पूरे प्रदेश में एक साथ CM फ्लाइंग ने मारे छापे
  • पंचकूला RTA ऑफिस में DSP पूर्णिमा सिंह के नेृतृत्व में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड ने सुबह सवेरे रेड की। टीम सुबह-सुबह 8.30 बजे RTA कार्यालय पहुंची। रेड के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति व जनता के साथ उनके व्यवहार पर रिपोर्ट बनाई गई।
  • कुरुक्षेत्र डीसी कार्यालय समेत सरकारी विभागों व दफ़्तरों में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने छापेमारी की। कर्मचारियों व अधिकारियों की गैरहाजिरी की जांच की गई। यहां डीएसपी समेत कई अधिकारी जांच कर रहे हैं।
  • रेवाड़ी में सबसे पहले यह टीम आरटीए दफ्तर पहुंची। जहां अनके कर्मचारी नदारद मिले। इसके बाद टीम ने एडीसी और एनआईसी दफ्तरों में पहुंच चैकिंग की। वहां भी कर्मचारियों की उपस्थिति ना के बराबर मिली। इसके साथ ही कई दफ्तरों पर तो ताले तक लटके मिले। वहीं सीटों से कर्मचारी गायब थे।
Advertisment
Haryana Government's 'Operation Clean', CM Flying raids across the state हरियाणा सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन', पूरे प्रदेश में एक साथ CM फ्लाइंग ने मारे छापे
  • बहादुरगढ़ आरटीए कार्यालय में सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने कर्मचारियों की हाजिरी और उनके कार्यव्यवहार की जांच को अभियान चलाया। सुबह 9 बजे इंस्पेक्टर संदीप के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आरटीए दफ्तर में सिर्फ दो कर्मचारी ही काम करते हुए पाए। साढ़े 10 बजे तक सिर्फ 4 पक्के और एक कच्चा कर्मचारी दफ्तर पहुंचे थे। बता दें कि आरटीए दफ्तर में 12 पक्के और 6 कच्चे कर्मचारी तैनात हैं। किसी कर्मचारी को छुट्टी की एप्लिकेशन भी नहीं पहुंची है। सीएम फ्लाइंग टीम ने हाजरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया है। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।
  • सिरसा में CM फ्लाइंग ने RTO कार्यालय में छापा मारा। छापे के दौरान नदारद मिले कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। सुबह 10:00 बजे ऑफिस में सिर्फ स्वीपर ही था। ड्यूटी पर एक भी कर्मचारी नहीं मिला। 17 कर्मचारियों में से निर्धारित समय के बाद पहुंचे 8 कर्मचारी।
  • सीएम फ्लाइंग की टीम ने भिवानी के आरटीओ कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने पाया कि 9:30 तक भी कोई कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचा था जबकि अन्य कामों से आए लोग वहां पर अधिकारी कर्मचारियों का इंतजार कर रहे थे। लोगों ने भी कहा कि सरकार व प्रशासन को सख्त रवैया अपनाना चाहिए ताकि कर्मचारी समय पर पहुंचे।
Haryana Government's 'Operation Clean', CM Flying raids across the state हरियाणा सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन', पूरे प्रदेश में एक साथ CM फ्लाइंग ने मारे छापे बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदेश की जनता के बीच सुशासन कायम करने व प्रशासनिक अधिकारियों को अनुशासित करने के उद्देश्य से आज ये मुहिम चलाई गई है। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपना रखी है। इसी के चलते सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। सरकार ने परिवहन विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी के चलते आज CM फ्लाइंग ने प्रदेश के सभी ज़िलों में आरटीओ कार्यालयों में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। CID चीफ़ अनिल राव छापेमारी की निगरानी कर रहे हैं। अनिल राव शाम तक मुख्यमंत्री को छापेमारी की रिपोर्ट सौंपेंगे।
Advertisment
यह भी पढ़ेंहरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के RTO कार्यालय में CM फ्लाइंग की छापेमारी ---PTC NEWS----
cm-manohar-lal haryana-latest-news haryana-news-in-hindi punjab-news-in-hindi cm-flying-raid rto-office haryana-employees haryana-govt-offices
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment