Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हुड्डा सोनिया गांधी के बंधुआ मजदूर, महात्मा गांधी ने कभी चोरों-बेईमानों के लिए सत्याग्रह नहीं किया: विज

Written by  Vinod Kumar -- July 21st 2022 05:30 PM
हुड्डा सोनिया गांधी के बंधुआ मजदूर, महात्मा गांधी ने कभी चोरों-बेईमानों के लिए सत्याग्रह नहीं किया: विज

हुड्डा सोनिया गांधी के बंधुआ मजदूर, महात्मा गांधी ने कभी चोरों-बेईमानों के लिए सत्याग्रह नहीं किया: विज

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। कांग्रेस इसके विरोध प्रदर्शन पर उतर आई है। पूछताछ के विरोध में हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष उदयभान सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सत्याग्रह का नाम दिया है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर विज ने कहा कि सोनिया गांधी अगर पाक साफ हैं तो यह सब करने की क्या जरूरत है। वह जाएं एजेंसी के प्रश्नों का उत्तर दें जो प्रजातांत्रिक संस्थाएं हैं। उनके ऊपर दबाव बनाना प्रजातांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है। अगर उनके नेता साफ हैं तो कांग्रेस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है। उनके नेता जाएं और ईडी के प्रश्नों का उत्तर दें। विज ने कहा कि हुड्डा साहब सोनिया गांधी के बंधुआ मजदूर हैं। वो जो बोलेंगी उसके अलग वह नहीं बोल सकते। महात्मा गांधी ने अपने जीवन में बहुत सत्याग्रह किए हैं। हमने कभी भी नहीं देखा कि उन्होंने किसी चोरी, बेईमानी को लेकर सत्याग्रह किया हो। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में गैंगस्टर कल्चर के सफाए और मुख्यधारा में लौटने वालों को मौके देने के बयान पर अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा डबल रोल प्ले करती है। वह दोनों तरफ की हमेशा बात करते है। उनकी किसी भी बात पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। Anil Vij, lane driving, heavy vehicles, haryana, road accident हरियाणा में इस तरह गैंगस्टर की ओर से कोई घटना नहीं हुई है। मूसेवाला हत्याकांड में भी हमारी STF ने गैंगस्टर को पकड़ा है, विधायकों मिल रही धमकी के मामले पर भी STF लगातार काम में लगी हुई है। Anil Vij, lane driving, heavy vehicles, haryana, road accident वहीं, विज ने कहा कि द्रौपदी मुरमू आज राष्ट्रपति का चुनाव जीत रही हैं। मैं उन्हें अपनी ओर से और हरियाणा वासियों की हार्दिक बधाई देता हूं। वहीं, सोनिया गांधी से चल रही ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह पर विज ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में बहुत सारे सत्याग्रह किए हैं हमने कभी भी नहीं देखा कि उन्होंने किसी चोरी, बेईमानी को लेकर सत्याग्रह किया हो।  


Top News view more...

Latest News view more...