Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

कांग्रेस में हुए सियासी ड्रामे का लेखक गांधी परिवार, जी-23 नेता चले हुए कारतूस: विज

Written by  Vinod Kumar -- September 30th 2022 05:26 PM
कांग्रेस में हुए सियासी ड्रामे का लेखक गांधी परिवार, जी-23 नेता चले हुए कारतूस: विज

कांग्रेस में हुए सियासी ड्रामे का लेखक गांधी परिवार, जी-23 नेता चले हुए कारतूस: विज

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी उथल पुथल मची रही। दिग्विजय, अशोक गहलोत समेत कई लोगों के चुनाव लड़ने की अटकलें लगीं थी, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष का मुकाबला होगा। दोनों के अलावा झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने नामांकन भरा है। अध्यक्ष पद के चुनाव और राजस्थान में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में हुए सियासी ड्रामे पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा और कहा कि ये जो कुछ भी हुआ इसके लेखक और किरदार गांधी परिवार है, क्योंकि ये यही चाहते हैं की कोई भी सामने ना आये और आखिर में ये हमारे ही सर पर सारी जिम्मेवारी दे दें। सारा ड्रामा लोगों को दिखाने के लिए था कि हम तो गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाना चाहते हैं । जी-23 नेताओं की बैठक को लेकर कांग्रेस ने कहा कि विज ने कहा कि जी 23 के नेताओं में दम खम नहीं रहा, वो चले हुए कारतूस हैं। उनके मन मे नाराजगी तो है, लेकिन नाराजगी को व्यक्त करने की ताकत नहीं है। वो कभी-कभी एकसाथ बैठ कर रो लेते हैं। इसके सिवा बैठक में कुछ नहीं है। माकपा नेता एमवी गोविंदंन द्वारा आरएसएस को बैन करने के बयान पर भी विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि CPM , CPI जैसी पार्टियों का हिंदोस्तान की जागरूक जनता ने काम तमाम कर दिया। इन्हें ना PFI नजर नहीं आती है और ना ही दूसरी देश विरोधी ताकतें। RSS देश का राष्ट्र भक्त संगठन है जो देश को राष्ट्र भक्ति सिखाता है। इसी कारण सारा देश जुड़ा है अन्यथा ये ताकतें सारे देश को तोड़ना चाहती हैं। विज ने कहा कि देश के बाहर बैठे दुश्मनों से देश के भीतर बैठे दुश्मन अधिक खतरनाक हैं। मोदी ने PFI पर प्रतिबंध लगाया जो देश तोड़ने की योजना बना रहे थे। पीएफआई के लोग कई जगह बम बनाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। इस संस्था पर बैन लगा के सारे देश को सुरक्षित रखने के लिए बहुत बड़ा काम किया है।


Top News view more...

Latest News view more...