Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

हरियाणा के मंत्री ने लोगों को खुद लगाई वैक्सीन, जमकर हो रही सराहना

Written by  Arvind Kumar -- September 22nd 2021 10:26 AM
हरियाणा के मंत्री ने लोगों को खुद लगाई वैक्सीन, जमकर हो रही सराहना

हरियाणा के मंत्री ने लोगों को खुद लगाई वैक्सीन, जमकर हो रही सराहना

चंडीगढ़। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। देश में अब तक 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हरियाणा में भी लगभग 2 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इस वैक्सीनेशन अभियान के दौरान हरियाणा से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। दरअसल हरियाणा सरकार के मंत्री ने खुद कुछ लोगों को वैक्सीन लगाई है। पेशे से डॉक्टर, हरियाणा के सहाकारिता मंत्री बनवारी लाल जब गांव प्राणपुरा पहुंचे तो कुछ बुजुर्गों ने उनसे अनुरोध किया कि डॉक्टर साहब हम आपके हाथ से ही वैक्सीन लगवाएंगे। बुजुर्गों के इस अनुरोध व प्यार को देखते हुए डॉ. बनवारी लाल वैक्सीन लगाने के लिए मान गए और उन्होंने स्वयं के हाथ से लोगों को वैक्सीन लगाई। यह भी पढ़ें- इस महीने वैक्सीन की एक करोड़ डोज खरीदेगी हरियाणा सरकार यह भी पढ़ें- अगर आपके पास भी है 10 साल पुरानी गाड़ी तो ये खबर आपके काम की है वहीं सहकारिता मंत्री ने महिलाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे वैक्सीन अवश्य लगवाएं, यदि कोई भी व्यक्ति गांव में वैक्सीन के सुरक्षा चक्र से छूट जाएगा तो यह सुरक्षा चक्र अधूरा रह जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...