Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

हरियाणा पुलिस ने 15 साल‌ से गुम हुए लड़के को परिवार से मिलवाया

Written by  Arvind Kumar -- December 23rd 2019 04:40 PM -- Updated: December 23rd 2019 04:42 PM
हरियाणा पुलिस ने 15 साल‌ से गुम हुए लड़के को परिवार से मिलवाया

हरियाणा पुलिस ने 15 साल‌ से गुम हुए लड़के को परिवार से मिलवाया

पंचकूला। हरियाणा पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच (AHTU) टीम‌ के सहायक उप- निरीक्षक राजेश कुमार तथा मुख्य सिपाही भूपिंदर सिंह ने 15 साल से गुमशुदा लड़के को परिवार से मिलाया है। यह लड़का 17.12.19. सेक्टर 21 महेशपुर पंचकूला के फ्लाईओवर के नीचे लावारिस अवस्था में बैठा था, जिस पर AHTU की टीम‌ ने लड़के को एसडीएम पंचकूला को पेश किया तथा एसडीएम के आदेश के बाद वृद्धा आश्रम सेक्टर 15 पंचकूला में छोड़ा गया। [caption id="attachment_372362" align="aligncenter" width="700"]Haryana Police reunited missing boy with family after 15 years हरियाणा पुलिस ने 15 साल‌ से गुम हुए लड़के को परिवार से मिलवाया[/caption] राजेश कुमार द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई और लड़के ने अपना नाम रंजीत पिता का नाम डोमी शर्मा गांव साधु गढ़ जिला भागलपुर बिहार बतलाया। इसके बाद कंट्रोल रूम भागलपुर से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया यहां पर कोई साधुगढ़ नहीं है। परन्तु पास में ही साधुपुर गांव है तथा वह नवगछिया में आता है। गांव के मुखिया साधुपुर संजय मंडल से संपर्क किया गया और रंजीत के बारे में जानकारी दी गई। गांव के मुखिया ने बताया कि यह लड़का हमारे गांव का है। लड़के के पिता से संपर्क किया और वीडियो कॉलिंग कराई गई। लड़के के पिता ने बताया यह लड़का उनका है और यह 15 साल से गुमशुदा है। यह भी पढ़ें : बच्चों के हाथ में पहुंचा नशा, विज के पास आई शिकायत में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप

स्टेट क्राइम ब्रांच (AHTU) पंचकूला ने आश्रम सेक्टर 15 पंचकूला से सुपरडेंट गंभीर सिंह की मौजूदगी में कागजी कार्रवाई करने के बाद लड़के को परिवार के हवाले कर दिया। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...