हरियाणा में मॉनसून के फिर सक्रिय होने की संभावना, 28 से चलेगा बारिश का दौर
चंडीगढ़। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में मॉनसून फिर से 28 जुलाई से सक्रिय होने की संभावना बन रही है। मॉनसून हवायों की सक्रियता 28 जुलाई रात्रि से उत्तरी हरियाणा के जिलों यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल तथा एनसीआर क्षेत्र के जिले सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू होने की संभावना है तथा 29-30-31 जुलाई को राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ने तथा राज्य में बारिश का दौर 2 अगस्त तक बने रहने की संभावना है। बता दें कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसूनी हवाये 17 जुलाई से 21 जुलाई तक हरियाणा राज्य में सक्रिय रहने से ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश दर्ज हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो राज्य में अब तक (1 जून से 24 जुलाई) सामान्य से 14% अधिक बारिश दर्ज हुई है परन्तु फिर भी राज्य के ग्यारह जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है जिन में अम्बाला में 43%, भिवानी 11%, गुरूग्राम10%, महेद्रगढ़ 47%, मेवात 42%, पलवल 23%, पंचकूला 64%, पानीपत 7%, रेवाड़ी 28%, रोहतक 47%, यमुनानगर 15% कम बारिश दर्ज हुई है।