Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

हिमाचल में बारिश का कहर, पुल बहे, कई सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी

Written by  Arvind Kumar -- August 19th 2019 12:02 PM -- Updated: August 19th 2019 12:04 PM
हिमाचल में बारिश का कहर, पुल बहे, कई सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी

हिमाचल में बारिश का कहर, पुल बहे, कई सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी

शिमला। प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही बारिश ने कहर मचा दिया है। बारिश के कारण प्रदेश की सभी नदियां और नाले उफान पर है। कई जगह पर भू स्खलन हुआ है। जिस कारण प्रदेश के कई संपर्क मार्ग और राज्य मार्ग बाधित हो गए हैं। सतलुज, ब्यास, यमुना सहित तमाम नदी नाले उफान पर है। मंडी जिला में ब्यास नदी में आई बाढ़ में आधा दर्जन से अधिक वाहन नदी में बह गए। वहीं कई मकानों में पानी घुस गया। [caption id="attachment_330229" align="aligncenter" width="600"]mandi-flood-3 हिमाचल में बारिश का कहर, पुल बहे, कई सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी[/caption] उधर शिमला जिला के सुन्नी में चाबा पुल पानी की भेंट चढ़ गया। पुल सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हो गया। यह पैदल पुल सुन्नी और शाकरा गांव को जोड़ता है। वहीं चाबा में पावर हाउस भी सतलुज नदी के पानी में समा गया है। यह भी पढ़ें : कौशल्या डैम का जलस्तर बढ़ा, फ्लड हाई अलर्ट जारी [caption id="attachment_330228" align="aligncenter" width="700"]Chaba Power House 1 हिमाचल में बारिश का कहर, पुल बहे, कई सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टी[/caption] वहीं नालागढ़ के मानकपुर में तेज बारिश के कारण मकान गिर गया। जिसमें कई लोग दब गए। घटना में कई लोगों की मौत हो गई वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई है। असुरक्षित घरों को प्रशासन खाली करवा रहा है। बीते कुछ दिनों में हुई इस बारिश से प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ है। ज्यादातर नुकसान लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग को हुआ है। यह भी पढ़ें : सो रहे परिवार पर गिरी मकान की छत, तीन गंभीर रूप से घायल

—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...