Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

ताउते तूफान के चलते हरियाणा में हो सकती है भारी बारिश, एडवाइजरी जारी

Written by  Arvind Kumar -- May 19th 2021 04:41 PM -- Updated: May 19th 2021 04:48 PM
ताउते तूफान के चलते हरियाणा में हो सकती है भारी बारिश, एडवाइजरी जारी

ताउते तूफान के चलते हरियाणा में हो सकती है भारी बारिश, एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़। ताउते तूफान के चलते हरियाणा में 19 और 20 मई को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए हरियाणा के वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य के सभी उपायुक्तों को इस स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन संसाधनों को अपने पास पूरी तत्परता से रखें और इस संबंध में जनता को परामर्श जारी करें। पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी पश्चिमी हवायों के साथ चक्रवाती तूफान "ताउते" (जिसे ताऊ ते कहा जाता है) का संपर्क हरियाणा और आसपास के हिमालयी क्षेत्र में होने की बहुत संभावना है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी भारत में भी अरब सागर से अधिक नमी मिलने की संभावना है।  परिणामस्वरूप, 19 और 20 मई, 2021 को हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ उत्तर-पश्चिम भारत (जम्मू और कश्मीर को छोड़कर) में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। Cyclone Nisarga | Cyclone Nisarga Updates | Hindi Newsयह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का असर हरियाणा में भी दिखेगा यह भी पढ़ें- घर बैठे जानें कितने स्वस्थ हैं आपके फेफड़े, ये है तरीका Cyclone Nivar Live Updatesहरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे और आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। CYCLONE BREWING IN ARABIAN SEA | Latest Hindi Newsवहीं, हरियाणा में छिटपुट से काफी व्यापक वर्षा के अलावा, हरियाणा में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना के साथ-साथ 20 मई से वर्षा में कमी आने की संभावना है। इस दौरान जनता को अलर्ट करते हुए एडवाइजरी जारी की गई है ताकि लोग अपने आपको सुरक्षित रख सकें।


Top News view more...

Latest News view more...