Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल पीयूष गोयल के नेतृत्व में रूस रवाना

Written by  Arvind Kumar -- August 11th 2019 09:30 AM
पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल पीयूष गोयल के नेतृत्व में रूस रवाना

पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल पीयूष गोयल के नेतृत्व में रूस रवाना

नई दिल्ली। सितम्बर माह में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा से पूर्व केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में पांच राज्यों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व गोवा) के मुख्यमंत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल रूस के लिए रवाना हो गया। यह प्रतिनिधिमंडल वहां पर निवेश की संभावनाएं तलाश करेगा। [caption id="attachment_327903" align="aligncenter" width="700"]Manohar-Lal-Khattar पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल पीयूष गोयल के नेतृत्व में रूस रवाना[/caption] हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा है। रूस की चार दिवसीय यात्रा पर जाने से पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अपनी यात्रा के दौरान रूस में निवेश की संभावनाएं तलाश करेगा। मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक तो रूस में निवेश की संभावनाएं तलाश की जाएंगी। यदि यहाँ (भारत)निवेश की कोई संभावना की द्विपक्षीय बातचीत होती है तो यहाँ (हरियाणा) निवेश की संभावनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : विवादित बयान पर सीएम की सफाई, गलत टिप्पणी नहीं की, कश्मीर की लड़कियां बेटी समान

—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...