Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

बीएआरसी में उच्च गुणवत्ता युक्त और किफायती फेस मास्क विकसित किया गया

Written by  Arvind Kumar -- June 14th 2020 12:21 PM -- Updated: June 14th 2020 12:26 PM
बीएआरसी में उच्च गुणवत्ता युक्त और किफायती फेस मास्क विकसित किया गया

बीएआरसी में उच्च गुणवत्ता युक्त और किफायती फेस मास्क विकसित किया गया

नई दिल्ली। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) मुंबई में उच्च गुणवत्ता वाला फेस मास्क विकसित किया गया है। बीएआरसी परमाणु ऊर्जा विभाग से संबद्ध है। एचईपीए फिल्टर का उपयोग करके मास्क विकसित किया गया है और इसके किफायती होने की भी उम्मीद है। केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमन्त्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने पिछले एक साल के दौरान अंतरिक्ष विभाग की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि परमाणु ऊर्जा विभाग की लगभग 30 इकाइयाँ हैं जिनमें आर एंड डी, शैक्षणिक संस्थान, सहायता प्राप्त अस्पताल, पीएसयू आदि शामिल हैं। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई की स्थापना महान वैज्ञानिक डॉ होमी जे भाभा ने भी की है, जो परमाणु ऊर्जा विभाग के तत्वावधान में कार्य करता है। पिछले एक वर्ष के दौरान परमाणु ऊर्जा विभाग की कुछ प्रमुख गतिविधियों और पहलों का जिक्र करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कोविड -19 महामारी के मद्देनजर समाज के समर्थन में आने के लिए वैज्ञानिक समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले फेस मास्क के अलावा परमाणु / न्यूक्लियर वैज्ञानिकों ने विकिरण कीटाणुशोधन के बाद व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के पुन: उपयोग के लिए प्रोटोकॉल भी विकसित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है। HIGH QUALITY, COST-EFFECTIVE FACE MASK DEVELOPED AT BARCडॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरटीपीसीआर परीक्षण किट विकसित करने के लिए नए क्षेत्रों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि किट अपेक्षाकृत किफायती है और इसके द्वारा तेजी से विश्लेषण होने की उम्मीद है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...