Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

himachal assembly election: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी, 25 जारी होगी स्टार कैंपेनर की लिस्ट

Written by  Vinod Kumar -- October 22nd 2022 06:14 PM
himachal assembly election: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी, 25 जारी होगी स्टार कैंपेनर की लिस्ट

himachal assembly election: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी, 25 जारी होगी स्टार कैंपेनर की लिस्ट

himachal assembly election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (himachal assembly election) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों (congress candidates list) की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। किन्नौर से जगत नेगी, जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पावंटा साहिब से किरनेश जंग को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हमीरपुर सीट से कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इससे पहले कांग्रेस दो लिस्ट जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को हरोली, विक्रमादित्य सिंह को शिमला ग्रामीण से टिकट दिया गया है। आशा कुमारी को चंबा की डलहौजी सीट और सुखविंदर सिंह सुक्खू को हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों (star campaigner) की लिस्ट 25 अक्तूबर को जारी होगी। 31 अक्टूबर को सुबह कुल्लू में प्रियंका गांधी का रोड शो होगा और दोपहर को वो मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी।
वहीं, हिमाचल के धर्मशाला में पहुंचे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में मां-बेटे (सोनिया गांधी-राहुल गांधी) की जोड़ी और प्रदेश में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह जमानत पर हैं। दिल्ली में और हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस मां-बेटे के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रही है। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को 206 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस की आशा कुमारी (डलहौजी), आरएस बाली (नागरोटा), राजिन्दर राणा (सुजानपुर), दविन्दर भुट्टो (कुत्लेहार), रोहित ठाकुर (जुब्बल कोत्खाई), भवानी सिंह पठानिया (फतेहपुर), सुखविन्दर सिंह सुक्खू (नदायूं), चम्पा ठाकुर (मंडी), विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण), संजय अवस्थी (अर्की), अजय महाजन (नुरपुर), विनय कुमार (श्री रेणुका जी), रजनीश किमता (चौपाल), अनिरुद्ध सिंह (कसुम्पटी) शामिल हैं.

Top News view more...

Latest News view more...