Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

आप नेताओं की कथनी-करनी में अंतर, भगवंत मान डमी मुख्यमंत्री: अविनाश राय खन्ना

Written by  Vinod Kumar -- June 12th 2022 04:43 PM
आप नेताओं की कथनी-करनी में अंतर, भगवंत मान डमी मुख्यमंत्री: अविनाश राय खन्ना

आप नेताओं की कथनी-करनी में अंतर, भगवंत मान डमी मुख्यमंत्री: अविनाश राय खन्ना

शिमला: हिमाचल बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान हास्यास्पद हैं। आप नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार और झूठे हैं।उन्होंने केवल हिमाचल प्रदेश की जनता का मजाक बनाया है। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हम आप नेताओं को चुनौती देते हैं कि वो पंजाब में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र लेकर आएं। उनके द्वारा की गई सभी घोषणाएं पूरी होने से कोसों दूर हैं। मोदी और जयराम सरकार ने जनता के साथ अपने वादे पूरे किए हैं, सहारा योजना और आयुष्मान भारत इसका सबूत हैं। CM Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, road show, Himachal, Mandi बीजेपी प्रभारी ने कहा कि भगवंत मान ने हमीरपुर और मिंजर मेले के बारे में जो बयान दिया है वह उनके अनुभव और योग्यता को दर्शाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता की मिंजर मेले चंबा में होता है। पंजाब सरकार ने केवल शराब की दरों में कमी की है। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में आप के सत्ता में आने के बाद से पंजाब का माहौल असुरक्षित होता जा रहा है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंजाब में खुली फायरिंग और दिनदहाड़े हत्याएं आम बात हो गई हैं। हाल ही में एक व्यापारी से 1.50 करोड़ की लूट हुई और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आप पर तंज कसते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में एक डमी मुख्यमंत्री है और केजरीवाल उसके पीछे का मास्टरमाइंड है। पंजाब सरकार के अधिकारियों को बैठकों और निर्देशों के लिए दिल्ली बुलाया जा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आप नेताओं के कहने और करने में बहुत अंतर है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जनता से झूठ बोलने में पीएचडी कर ली है।


Top News view more...

Latest News view more...