Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

खेलो इंडिया गेम्स: हिमाचल हरियाणा के बीच हुआ सांसें रोक देने वाला मुकाबला, जानिए किसने मारी बाजी

Written by  Vinod Kumar -- June 07th 2022 03:17 PM
खेलो इंडिया गेम्स: हिमाचल हरियाणा के बीच हुआ सांसें रोक देने वाला मुकाबला, जानिए किसने मारी बाजी

खेलो इंडिया गेम्स: हिमाचल हरियाणा के बीच हुआ सांसें रोक देने वाला मुकाबला, जानिए किसने मारी बाजी

आज खेलो इंडिया गेम्स के तीसरे दिन कई जोरदार मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों ने भी इन मुकाबलों का खूब आनंद लिया। सबसे रोमांचक मुकाबला पुरुष वर्ग में कबड्डी का हरियाणा और हिमाचल के बीच खेला गया। ये मैच दर्शकों की सांसें रोक देना वाला रहा।
मैच कभी हरियाणा तो कभी हिमाचल की तरफ जाता दिखा। जहां पहले हाफ में हिमाचल के डिफेंडर ने हरियाणा के रेडर्स को खूब छकाया और 16-15 से आगे रहे। वहीं सेकेंड हाफ में हरियाणा ने अपनी बढ़त बनाई और एक के बाद एक पॉइंट हासिल करते हुए बड़ी लीड बनाई, लेकिन हिमाचल में हार न मानते हुए न केवल लीड को तोड़ा बल्कि मैच को टाई पर लाकर खड़ा कर दिया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर 34-34 रहा, लेकिन टाई ब्रेकर में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 5-6  के अंतर से हराकर गोल्ड जीत लिया। दर्शकों ने हर एक रेड का मजा उठाया और रेड के दौरान रेडर्स को खूब चियर्स किया। अंत तक दर्शक मुकाबला देखने के लिए डटे रहे।
वहीं मंगलवार सुबह हुए एथलेटिक्स मुकाबले में सुबह 1500 मीटर दौड़ में अर्जुन वासकेले विजेता रहे, वहीं 1500 मीटर लड़कियों की रेस में मणिपुर की भूमेश्वरी देवी विनर रहीं। इससे पहले दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक 45 मेडल के साथ हरियाणा पहले स्थान पर है।
हरियाणा ने 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पहले स्थान हैं। महाराष्ट्र ने 14 गोल्ड, 14 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज जीतकर तीसरे स्थान पर है।  तीसरे नंबर पर मणिपुर और चौथे पर पंजाब काबिज है।

Top News view more...

Latest News view more...