Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

मालदीव में भीषण अग्निकांड में 10 लोगों की मौत, 9 भारतीय भी शामिल

Written by  Vinod Kumar -- November 10th 2022 02:37 PM
मालदीव में भीषण अग्निकांड में 10 लोगों की मौत, 9 भारतीय भी शामिल

मालदीव में भीषण अग्निकांड में 10 लोगों की मौत, 9 भारतीय भी शामिल

maldives fire: मालदीव की राजधानी माले में गुरुवार एक भीषण अग्निकांड में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 9 भारतीयों समेत एक बाग्लादेशी नागरिक शामिल है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। ये आग विदेशी कामगारों के कॉटेज में लगी थी।

आग इतनी भीषण थी की इस पर काबू पाने में चार घंटे का समय लगा। आग में जलकर राख हुई इमारत की ऊपरी मंजिल से सभी 10 शव बरामद किए गए। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने आग लगने की इस घटना पर दुख जताया है। उच्चायोग ने कहा कि हम मालदीव सरकार के संपर्क में बने हुए हैं। भारतीय उच्चायोग ने पीड़ितों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।


ये आग बेसमेंट में बने गैराज में भड़की थी। धीरे-धीरे ये आग कामगारों के कमरों तक पहुंच गई। बता दें कि इन कामगरों का माले की ढाई लाख की आबादी का लगभग आधा हिस्सा है। अधिकतर कामगार बांग्लादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका से हैं। 

वहीं, मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने ट्वीट कर माले आग हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस आग हादसे पूरी जांच हो रही है।


- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...