Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

AIR INDIA की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला, कंपनी पर 30 लाख का जुर्माना...पायलट का लाइसेंस सस्पेंड

एयर इंडिया (Air India) के विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। डीजीसीए (DGCA) ने नागरिक उड्डयन नियमों का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया को 30 लाख रुपये का फाइन लगाया है। साथ ही विमान के पायलट-इन कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

Written by  Vinod Kumar -- January 20th 2023 03:10 PM
AIR INDIA की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला, कंपनी पर 30 लाख का जुर्माना...पायलट का लाइसेंस सस्पेंड

AIR INDIA की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला, कंपनी पर 30 लाख का जुर्माना...पायलट का लाइसेंस सस्पेंड

एयर इंडिया (Air India) के विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। डीजीसीए (DGCA) ने नागरिक उड्डयन नियमों का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया को 30 लाख रुपये का फाइन लगाया है। साथ ही विमान के पायलट-इन कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

पीड़ित बुजुर्ग महिला ने एयर इंडिया पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कंपनी ने समय रहते कार्रवाई नहीं और समझौता करने का दबाव बनाया। महिला की शिकायत के बाद DGCA ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस थमाया था। नोटिस में कहा गया था कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए। आपने अपना दायित्व ठीक से नहीं निभाया। न्यायिक प्रक्रिया को देखते हुए आपको जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाता है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।


आरोप है कि 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाईट में बुजुर्ग महिला पर  शंकर मिश्रा नाम के सहयात्री ने पेशाब कर दिया था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि नशे धुत व्यक्ति ने उनके ऊपर फ्लाइट में पेशाब कर दिया था। साथ में बैठे यात्री ने उसे रोकने की भी कोशिश की थी, लेकिन वो नहीं रुका। महिला ने इसकी शिकायत फ्लाइंग स्टाफ से भी की थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी को आसानी से जाने दिया गया था। 

महिला की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से 7 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 42 दिन बाद आरोपी शंकर मिश्रा पुलिस के हत्थे चढ़ा था और लगातर फरार चल रहा था, इसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ IPC 354,294,509,510 के तहत केस दर्ज किया है।

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...