Advertisment

इस सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, कहा: खाली बैठा हूं...क्या करूंगा

author-image
Vinod Kumar
New Update
इस सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, कहा: खाली बैठा हूं...क्या करूंगा
Advertisment

यूपी: मैनपुरी उपचुनाव में जीत के लिए जोर लगा रहे अखिलेश यादव ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि खाली बैठा हूं...क्या करूंगा, चुनाव तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है, जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।

Advertisment



बता दें कि सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी पांरपरिक सीट मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारकर नेता जी की विरासत सौंप दी है। इसके बाद ये चर्चाएं जोरों पर थी कि अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे। इन चर्चाओं पर अखिलेश यादव ने अब अपने बयान से विराम लगा दिया है। उनका बयान इशारा कर रहा है कि वो कन्नौज से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं और बीते लोकसभा चुनाव में भी सपा ने उतारा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। उनके मैनपुरी जाने के बाद स्थानीय सपा नेताओं का असमंजस गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दूर कर दिया।

अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक करियार की शुरूआत कन्नौज लोकसभा सीट से साल 2000 में हुए उपचुनाव से की थी। पहले ही चुनाव में उन्होंने जीत से आगाज किया था। इसके बाद 2004 और 2009 में तीसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए थे. साल 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर कन्नौज लोकसभा सीट से पत्नी डिंपल यादव को चुनाव लड़वाया था। 2012 के उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद  2014 में भी आम चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन 2019 में बीजेपी ने ये सीट सपा से छीन ली थी। 

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment