Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

जजपा-बीजेपी गठबंधन में सब ठीक, भविष्य में कुछ भी हो सकता है: नैना चौटाला

Written by  Vinod Kumar -- November 21st 2022 10:35 AM
जजपा-बीजेपी गठबंधन में सब ठीक, भविष्य में कुछ भी हो सकता है: नैना चौटाला

जजपा-बीजेपी गठबंधन में सब ठीक, भविष्य में कुछ भी हो सकता है: नैना चौटाला

चरखी दादरी/प्रदीप साहू: हरियाणा में बीजेपी-जजपा गठबंधन की सरकार चल रही है। इस गठबंधन के भविष्य को लेकर समय समय पर सवार उठते रहे हैं। विपक्ष शुरू से ही दावा करता रहा है कि ये गठबंधन पांच साल पूरे नहीं कर पाएगा। अब जजपा की बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

नैना चौटाला ने कहा कि गठबंधन अभी तक तो ठीक चल रहा है, भविष्य में कुछ भी हो सकता है। भाजपा के साथ जजपा पार्टी मिलकर सरकार चला रही है, गठबंधन को लेकर कोई संदेह नहीं है। प्रदेश की सरकार द्वारा जनहित में कार्य किया जा रहा है, विपक्ष अपनी राजनीति चमकाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप लगाता रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


विधायक नैना चौटाला ने दादरी में नवनियुक्त सरपंचों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने सरपंचों को निष्पक्ष विकास करने की सलाह देते हुए आपसी भाईचारा कायम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सरपंच राजनीति से ऊपर उठकर गांव के विकास के लिए काम करें। गांव के विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी उनकी है। सभी नवचयनित सरपंच अपने गांव का विकास का खाका तैयार करें, ताकि गांवों का सम्पूर्ण विकास करवाया जा सकें। कहा कि सरपंच निष्पक्ष विकास करवाएंगे तो सरकार की ओर से बजट की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

नैना चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाढड़ा नगर पालिका या ग्राम पंचायत रहे इसे लेकर सरकार द्वारा जनमत संग्रह के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमने नगर पालिका बनाई थी, अब यहां की जनता ग्राम पंचायत बहाल करने की मांग उठा रही है तो जनमत संग्रह के दौरान वोटिंग अनुसार फैसला सरकार लेगी। कुछ लोग राजनीति के चक्कर में बाढड़ा नगर पालिका को ग्राम पंचायत बनवाने की जुगत में हैं।  

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...