Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए विज, भगवे को लेकर दिया था बयान

Written by  Vinod Kumar -- December 19th 2022 04:10 PM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए विज,  भगवे को लेकर दिया था बयान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बारे में ये क्या बोल गए विज, भगवे को लेकर दिया था बयान

अम्बाला/कृष्ण बाली: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर राक्षस कहा जिसमें उन्होंने भगवा को लेकर एक बयान दिया था। विज ने कहा कि वो आज के राक्षस हैं। हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी रहे हैं। यह जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं यह आज के राक्षस प्रवृत्ति के महानुभाव है। 

विज ने छत्तीसगढ़ के सीएम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्हें भगवा में इतना दोष नजर आता है, लेकिन दिन चढ़ता है तो भगवा होता है और रात होती है तब भी भगवा होता है। तिरंगे में भगवे को सबसे ऊपर रखा गया है। इन्हें इसमें दोष नजर आ रहा है। तिरंगे के सामने जिस पद के लिए शपथ ली है उस पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।


बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पठान फ़िल्म के गाने और भगवा रंग पर छिड़े विवाद को लेकर हिंदूवादी संगठनों कटाक्ष करते हुये कहा था कि भगवा रंग को वो ही धारण करता है, जिसने घर परिवार और समाज को त्याग दिया हो, लेकिन बजरंगी गुंडे जो भगवा रंग के गमछे पहनकर निकले हैं, उन्होंने त्याग कुछ नही किया है, बल्कि वसूली करने के लिए भगवा पहन रहे हैं। रंगों से किसी की जाति धर्म तय नहीं किया जा सकता है।  

वहीं, कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने कहा कि क्या मेरे खिलाफ (1984 के सिख विरोधी दंगों में) कोई प्राथमिकी है? सीबीआई ने मुझे क्लीयरेंस भी दिया है। कुछ लोग केवल राजनीति कर रहे हैं...मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहा हूं और मैं अपनी आखिरी सांस तक पार्टी के साथ रहूंगा। टाइटलर के इस बयान पर विज ने पूरी कांग्रेस पार्टी को लपेटे में ले लिया। विज ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर बेशक वो कुछ समय के लिए ना कह रहे हों,  लेकिन उनकी आत्मा जो है कांग्रेस की ही है, जिसने 1947 में देश का बंटवारा कराया और 1984 में सिखों का नरसंहार कराया। यह कहें या ना कहें जनता इनको जानती है।

- PTC NEWS

adv-img
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...