Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

सिक्किम में खाई में गिरी सेना के जवानों से भरी बस, 16 सैनिकों की मौत

सिक्किम में सेना की गाड़ी के साथ एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है।

Written by  Vinod Kumar -- December 23rd 2022 04:05 PM -- Updated: December 23rd 2022 04:13 PM
सिक्किम में खाई में गिरी सेना के जवानों से भरी बस, 16 सैनिकों की मौत

सिक्किम में खाई में गिरी सेना के जवानों से भरी बस, 16 सैनिकों की मौत

 सिक्किम में सेना की गाड़ी के साथ एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है। हादसे में घायल चार जवानों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। मृतकों में तीन जेसीओ भी शामिल हैं।  ये हादसा लाचेन से करीब 15 किलोमीटर दूर जेमा में सुबह करीब 8 बजे हुआ।

शुक्रवार की सुबह भारत-चीन सीमा के पास उत्तरी सिक्किम में सेना की गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर चटन से थंगू की ओर जा रहा थे। जेमा के रास्ते में एक वाहन मोड़ काटते समय अचानक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरा।


सूचना मिलने पर पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है। हादसे के बाद सभी जवानों की डेड बॉडी को रिकवर कर लिया गया है। भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है. परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी।

हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने की खबर से बहुत  दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए दिल से उनका आभारी रहेगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'


- PTC NEWS

adv-img
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...