Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

चरखी दादरी में NH-152 पर दर्दनाक हादसा, 2 बच्चिां घायल...मां की मौत...पिता घायल

नेशनल हाईवे-152 डी पर देर शाम गांव मौड़ी के पास एक कार हादसा पेश आया। इस हादसे में कार सवार टोहाना निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक महिला के पति और दो बच्चे घायल हो गए हैं।

Written by  Vinod Kumar -- January 27th 2023 03:49 PM -- Updated: January 27th 2023 04:49 PM
चरखी दादरी में NH-152 पर दर्दनाक हादसा, 2 बच्चिां घायल...मां की मौत...पिता घायल

चरखी दादरी में NH-152 पर दर्दनाक हादसा, 2 बच्चिां घायल...मां की मौत...पिता घायल

 चरखी दादरी/प्रदीप साहू: नेशनल हाईवे-152 डी पर देर शाम गांव मौड़ी के पास एक कार हादसा पेश आया। इस हादसे में कार सवार टोहाना निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक महिला के पति और दो बच्चे घायल हो गए हैं।

महिला के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया जाएगा। वहीं घायलों को दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टोहाना निवासी सुरेश कुमार अपनी पत्नी दीपा और दो बेटियों के साथ अपनी कार में राजस्थान जा रहे थे। नेशनल हाईवे 152-डी पर चरखी दादरी के पास मौड़ी गांव में पहुंचते ही ट्रक से बचने की कोशिश में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।


पुलिस जांच अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। देर शाम ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है।

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...