Advertisment

हरियाणा में धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज, युवती ने धर्म परिवर्तन कर की शादी

author-image
Vinod Kumar
New Update
हरियाणा में धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज, युवती ने धर्म परिवर्तन कर की शादी
Advertisment

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: हरियाणा में धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के तहत पहला मामला दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में एक हिंदू लड़की ने धर्म परिवरत्न कर मुस्लिम युवक से शादी कर ली।  इसके खिलाफ युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।  

Advertisment

बेटी के धर्म परिवर्तन कर शादी करने की सूचना मिलने के बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की के पिता के मुताबिक उनकी बेटी एक निजी बैंक में काम करती है। जावेद नाम का युवक उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, जिसके लिए वह और उसका परिवार उनके घर आया और उनकी बेटी का हाथ मांगा था। अलग-अलग धर्मों का हवाला देकर उन्होंने रिश्ते से इन्कार कर दिया था। 

युवती के पिता के मुताबिक कुछ दिन बाद उनकी बेटी घर से रोजाना की तरह बैंक के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान एसजीएम नगर थाना पुलिस ने उनसे संपर्क किया और बताया कि उनकी बेटी ने धर्म बदल कर शादी कर ली हैं और अदालत से प्रोटेक्शन भी मांगा है। यह सुनकर माता पिता के होश उड़ गए। 

पिता के मुताबिक मामले की जानकारी होने के बाद पिता ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 के तहत पुलिस को शिकायत दी है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने अवैध रूप से हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 लागू किया था, जिसके तहत धर्म परिवर्तन करने के लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होता है। लड़की के पिता का आरोप है कि इस मामले में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस ने लड़की समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है  और अब मामले की जांच कर रही है ।

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment