Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

कड़कती ठंड में राहुल गांधी के साथ बिना शर्ट के नजर आया छोटा सा बच्चा, बग्गा ने साधा निशाना...विज ने भी कहा 'पप्पू'

bharat jodo yatra: बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर 'भारत जोड़ो यात्रा' का एक फोटो शेयर करते हुए तेजिंदर बग्गा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। बग्गा ने बच्चे के साथ वाली राहुल गांधी की फोटो ट्वीट करते हुए कहा, 4 डिग्री टेम्परेचर में केवल एक बेशर्म व्यक्ति ही एक बच्चे को राजनीति के लिए बिना कपड़ों के घुमा सकता है।

Written by  Vinod Kumar -- January 07th 2023 03:23 PM -- Updated: January 07th 2023 03:35 PM
कड़कती ठंड में राहुल गांधी के साथ बिना शर्ट के नजर आया छोटा सा बच्चा, बग्गा ने साधा निशाना...विज ने भी कहा 'पप्पू'

कड़कती ठंड में राहुल गांधी के साथ बिना शर्ट के नजर आया छोटा सा बच्चा, बग्गा ने साधा निशाना...विज ने भी कहा 'पप्पू'

bharat jodo yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा में है। बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर 'भारत जोड़ो यात्रा' का एक फोटो शेयर करते हुए तेजिंदर बग्गा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। 

फोटो में एक बच्चा राहुल गांधी का हाथ पकड़े हुए भारत जोड़ो यात्रा में नजर आ रहा है। भाररी ठंड में भी बच्चा बच्चा धोती पहने हुए नजर आ रहा है। बच्चे के शरीर के ऊपरी हिस्से पर भारी ठंड में कोई कपड़ा नहीं है और शरीर पर जनेऊ धारण किया है। ठंड में शर्टलैस बच्चे के साथ चलते राहुल गांधी पर बग्गा ने नाराजगी जताई है।


बग्गा ने बच्चे के साथ वाली राहुल गांधी की फोटो ट्वीट करते हुए कहा, '4 डिग्री टेम्परेचर  में केवल एक बेशर्म व्यक्ति ही एक बच्चे को राजनीति के लिए बिना कपड़ों के घुमा सकता है।' राहुल गांधी की इस तस्वीर की दूसरे लोग आलोचना कर रहे हैं। वहीं, अब इस मामले में  एक वकील चांदनी प्रीति विजयकुमार शाह ने भी कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

वहीं, हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को काली सफेद दाढ़ी लगा कर, आधी कमीज में शीत लहरों में घूमा कर कांग्रेस ये सिद्ध करने की कोशिश कर रही है कि राहुल गांधी अब बच्चा नहीं रहा, वह बड़ा हो गया है, लेकिन मेकअप बदल कर कलाकार रामलीला में बदले जा सकते हैं वास्तविक जिंदगी में नही। वास्तविक जिंदगी में तो जितना मर्जी पाउडर लगा लो पप्पू पप्पू ही रहता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ही इस यात्रा का मख़ौल उड़ा रही है, जो अपनी पार्टी को जोड़ नही पा रहे हैं, वो लोग भारत को जोड़ने निकले हैं। भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है। एकता की मिसाल अगर कही देखनी है तो भारत मे ही देख सकते है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...