Advertisment

CM मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में किया सरस मेले का उद्घाटन, 25 देशों से आएंगे पर्यटक

author-image
Vinod Kumar
New Update
CM मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र में किया सरस मेले का उद्घाटन, 25 देशों से आएंगे पर्यटक
Advertisment

कुरुक्षेत्र/अभिषेक तक्षक:  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता जयंती महोत्सव में सरस मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ब्रह्म सरोवर पर बने मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया है। गीता महोत्सव के सरस मेले में कई राज्यों और कई विदेशी शिल्पकार अपनी संस्कृति और कला के साथ नजर आएंगे। 600 से अधिक दुकानें यहां लगाई गई, 25 से अधिक देशों के पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

सरस मेले के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। सरस मेले से हरियाणा की सांस्कृतिक की महक विदेशों तक पहुंचेगी, राष्ट्रपति 29 नवंबर को गीता जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। इस दिन राष्ट्रपति हरियाणा की कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगी।

सीएम ने कहा कि सरस मेले में 600 स्टॉल्स लगाए गए हैं। मेले में लोगों को हर सुविधा देने के लिए प्रशासन ने तमाम तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 देशों से लोग सरस मेले में आएंगे। दस जिलों से गीता जयंती में आने वाले यात्रियों को किराए में 50% छूट दी जा रही है।  

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment