Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम मनोहर लाल का तंज, राहुल गांधी को कहा: जमूरा और पप्पू

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) में उमड़ी भीड़ पर जम कर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू और जमूरा तक बता दिया। राहुल गांधी की बात को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। उनकी यात्रा में उमड़ी भीड़ सिर्फ उन्हें देखने जा रही है।

Written by  Vinod Kumar -- January 14th 2023 01:04 PM
भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम मनोहर लाल का तंज, राहुल गांधी को कहा: जमूरा और पप्पू

भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम मनोहर लाल का तंज, राहुल गांधी को कहा: जमूरा और पप्पू

करनाल/डिंपल चौधरी: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) में उमड़ी भीड़ पर जम कर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू और जमूरा तक बोल दिया। सीएम राहुल गांधी की यात्रा में उमड़ी भीड़ पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

मीडिया ने सीएम से सवाल किया था कि करनाल में राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन मिला, उसका विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ सकता है? सीएम ने अपने जवाब में कहा कि राहुल गांधी फिलॉस्फर की तरह बात कर रहे हैं। राहुल गांधी कभी बोलते हैं कि खुद को मार दिया है, कभी बोलते हैं कि राजनीति छोड़ दी। इस तरह से उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। उनकी यात्रा में उमड़ी भीड़ सिर्फ उन्हें देखने जा रही है। इसे बीजेपी को असर पड़ने वाला नहीं है।  


सरपंचों के विरोध के सवाल पर सीएम ने कहा कि हमने उनकी शक्ति बढ़ाई है। घटाई नहीं है। यह फरीदाबाद में भी स्पष्ट कर दिया गया था। पहले तो सरपंचों के पास बहुत कम काम होते थे। काम के लिए फाइल ऊपर तक जाती थी। प्रदेश सरकार और सेक्रेटरी के पास फाइल जाती थी। हमने तय किया कि जितना भी बजट पंचायत, नगर समिति और निगम का है, वह काम वहां की लोकल बॉडी कराएगी। इसके लिए वह योजना बनाएंगे। पोर्टल पर इसकी डिटेल डाली जाएगी। सारा काम तो लोकल बॉडी ही तय करेगी। इस तरह से पंचायत की शक्ति बढ़ी है कम नहीं हुई।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है। कई जगह तो यह ट्रिपल इंजन की हो गई है। यह भरपूर काम करेगी। सब वर्गों के हित में योजनाएं बनेंगे। हमने बीते रोज ही 1100 करोड़ रुपये नई पंचायतों के लिए रिलीज किया है। मार्च तक इनसे काम हो जाएं तो गांवों का चहुंमुखी विकास होगा। 

भ्रष्टाचार के मामले बढ़ने के साथ करनाल में तहसीलदारों की कमी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसीलदारों के काम में बारे में पूरी जानकारी है और अब व्यवस्था का सरलीकरण किया जा रहा है। रजिस्ट्री का काम एसडीएम को भी दे रहे हैं और जो कार्य ऑनलाइन हो सकते हैं, उसे भी कर रहे हैं। कोई कार्यालय ऐसा नहीं रहेगा, जिसमें किसी अधिकारी या कर्मचारी की मनमर्जी चलेगी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...