Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

आज सात फेरे लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, शादी के लिए किए गए हैं ये खास इंतजाम

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधेंगे। केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सात फेरे से पहले दोनों की हल्दी रस्म होगी। इसके बाद 4 बजे दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खंडाला में हो रही अथिया और केएल राहुल की शादी में सिर्फ 100 मेहमानों को ही बुलाया गया है।

Written by  Vinod Kumar -- January 23rd 2023 11:45 AM
आज सात फेरे लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, शादी के लिए किए गए हैं ये खास इंतजाम

आज सात फेरे लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, शादी के लिए किए गए हैं ये खास इंतजाम

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों शाम चार बजे सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हो रही है। बीती रात संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था।

फैन्स को दोनों की तस्वीरों का भी इंतजार है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सात फेरे से पहले दोनों की हल्दी रस्म होगी। इसके बाद 4 बजे दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शाम 6 बजकर 30 तक दोनों परिवार के सदस्यों के साथ पैपराज़ी से मिलेंगे का फैन्स का धन्यावाद करेंगे। शादी में सिर्फ खास मेहमानों को रखा गया है। मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।


बताया जा रहा है कि अथिया और केएल राहुल व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस में सात फेरे लेंगे। दोनों की ड्रेस को सब्यासाची ने डिजाइन किया है। इस दौरान मेहमानों को साउथ इंडियन, विदेशी भोजना परोसा जाएगा। खंडाला में हो रही अथिया और केएल राहुल की शादी में सिर्फ 100 मेहमानों को ही बुलाया गया है। शादी में कई बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी। इसमें सलमान, शाहरुख, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे सितारों को निमंत्रण भेजा गया है। 

शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होगा। कपल के रिसेप्शन में फिल्मी जगत, खेल, व्यापार और राजनीति की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिसेप्शन में 3 हजार मेहमानों को निमंत्रण दिया जाएगा। केएल राहुल और अथिया पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया और सुनील शेट्टी कई बार केएल राहुल को मैदान पर चियर करते नजर आए हैं। दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...