Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली LG की भगवंत मान को चिट्ठी, कहा: पराली जलने से गैस चैंबर बनी राजधानी

Written by  Vinod Kumar -- November 04th 2022 06:26 PM
बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली LG की भगवंत मान को चिट्ठी, कहा: पराली जलने से गैस चैंबर बनी राजधानी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली LG की भगवंत मान को चिट्ठी, कहा: पराली जलने से गैस चैंबर बनी राजधानी

दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब में प्रदूषण से हालात खराब बने हुए हैं। पंजाब में जल रही पराली को प्रदूषण का मुख्य कारण माना जा रहा है। पंजाब में जल रही पराली को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को खत लिखा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भगवंत मान से पंजाब में जल रही पराली पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है। फिलहाल इस खत पर पंजाब के CM भगवंत मान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।


दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि वो पंजाब के सीएम का ध्यान दिल्ली की जनता की परेशानी की ओर दिलाना चाहते हैं। हालांकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। पंजाब में पराली के जलने से दिल्ली गैस चैंबर बन चुका है। प्रदूषण स्तर ‘स्वेयर प्लस’ तक पहुंच गया है। 95% धुआं पंजाब में पराली के कारण बना हुआ है। 

दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर आज केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण काफी ज्यादा हो गया है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ये सिर्फ़ दिल्ली की नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत की समस्या है। दिल्ली के अलावा हरियाणा और यूपी के कई शहरों में हवा बेहद खराब है। केजरीवाल ने कहा कि हमारे ऊपर उंगली उठाने का सवाल नहीं है। हम मानते हैं पंजाब में पराली जल रही है, लेकिन जब तक किसान को अपनी समस्या का समाधान नहीं मिलेगा तो वो क्या करेंगें। 

केजरीवाल ने कहा कि मान की पंजाब सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं। इससे कामयाबी भी मिली है। हम कोई ब्लेम गेम नहीं खेल रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पराली जलाई जा रहा है। इस पराली जलाए जाने के लिए किसान नहीं बल्कि हम जिम्मेदार हैं।

- PTC NEWS

adv-img
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...