Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, आने वाले दिनों के मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Written by  Vinod Kumar -- December 20th 2022 11:54 AM
उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, आने वाले दिनों के मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, आने वाले दिनों के मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

उत्तर भारत में ठंड के बढ़ने के साथ साथ कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट है।

आज सुबह से कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग ने 4 से 5 दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत दिल्ली में मौसम विभाग ने बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कोहरे के कारण अचानक ठंड बढ़ने से लोग आग का सहारा लेते नजर आए। कोहर के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम हो गई है। कई जगहों पर विजिविलिटी 100 मीटर से कम देखी गई है।


वहीं, कोहरे के कारण हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति जारी रहने वाली है। दिल्ली में मंगलवार सुबह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट के जरिए अलर्ट के बारे में सूचित किया है। फिलहाल सभी उड़ानें सामान्य हैं। पैसेंजर्स को फ्लाइट की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

वहीं, घने कोहरे के कारण कई सड़क हादसे भी पेश आ रहे हैं। बीती रात हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी  हिसार के ढंढूर-अग्रोहा के बीच कोहरे के कारण हादसे का शिकार हो गई। इसके साथ ही यूपी, हरियाणा समेत कई जगहों से कोहरे के कारण हादसों की खबरें सामने आईं हैं।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...