Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

शिमला-मसूरी से भी कम हुआ दिल्ली का तापमान, धुंध के चलते कई ट्रेन-फ्लाइट हुई कैंसिल

दिल्ली में कई जगहों पर पारा शिमला और मसूरी से नीचे लुढ़क गाया है। दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शीतलहर के साथ साथ दिल्ली, यूपी, हरियाणा,पंजाब समेत अन्य राज्यों में धुंध पड़ रहा है। इसके असर ट्रेन और हवाई सेवाओं पर पड़ा है। कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले हुईं।

Written by  Vinod Kumar -- January 07th 2023 10:52 AM -- Updated: January 07th 2023 12:48 PM
शिमला-मसूरी से भी कम हुआ दिल्ली का तापमान, धुंध के चलते कई ट्रेन-फ्लाइट हुई कैंसिल

शिमला-मसूरी से भी कम हुआ दिल्ली का तापमान, धुंध के चलते कई ट्रेन-फ्लाइट हुई कैंसिल

dense fog and cold wave in north india: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। आलम ये है कि मैदानी क्षेत्रों में पहाड़ों से भी अधिक सर्दी पड़ रही  है। दिल्ली में कई जगहों पर पारा शिमला और मसूरी से नीचे लुढ़क गाया है। दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

एनसीआर के इलाकों में गुरूग्राम एक बार फिर से ठंडा रहा। यहां मिनिमम टैंपरेचर 3.1 और मैक्सिमम टैंपरेचर 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। फरीदाबाद में 7.2, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6.2 और नोएडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में पारा 0.7 पहुंच गया है। आलम ये है कि यहां रेत भी बर्फ के कणों में तब्दील हो गई है।


शीतलहर के साथ साथ दिल्ली, यूपी, हरियाणा,पंजाब समेत अन्य राज्यों में धुंध पड़ रहा है। इसके असर ट्रेन और हवाई सेवाओं पर पड़ा है। कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले हुईं। इसमें 20 इंटरनेशनल फ्लाइट्स और 80 घरेलू उड़ानें शामिल हैं। वहीं, घने कोहरे के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए रेलवे ने भी आज 320 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसमें से 280 ट्रेनों को पूरी तरह से और 40 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। साथ ही 22 ट्रेनों के रूट में बदलाव हुआ है और 31 ट्रेनों को रि-शेड्यूल किया गया है।

आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा। जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में आज बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है।  हिमाचल में आज से अगले 4 दिन तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह से सक्रिय है। इसकी सक्रियता के कारण हिमाचल के 6 जिलों में बर्फबारी होगी और 4 जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...