Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

मछुआरे के जाल में फंसी इस चीज को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस

यूपी के प्रतापगढ़ मछुआरों के जाल में एक भारी भरकम मछली फंस गई। जाल को दर्जन भर मछुआरों ने पानी ने बाहर खींचा। पानी से जाल के बाहर निकलते ही मछुआरे जाल में फंसी मछली को देखकर हैरान रह गए। जाल में कोई आम मछली नहीं डॉल्फिन थी। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसे पहचान लिया। मछुआरे इसे छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसके बाद ग्रामीणों ने गालीगलौज शुरू कर दियाया।

Written by  Vinod Kumar -- January 22nd 2023 11:33 AM
मछुआरे के जाल में फंसी इस चीज को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस

मछुआरे के जाल में फंसी इस चीज को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस

यूपी के प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना इलाके के गहिरी पुल के पास से गुजरने वाली शारदा नहर की सहायक शाखा सगरा रजवाहा में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। मछुआरों के जाल में एक भारी भरकम मछली फंस गई। जाल को दर्जन भर मछुआरों ने पानी ने बाहर खींचा। पानी से जाल के बाहर निकलते ही मछुआरे जाल में फंसी मछली को देखकर हैरान रह गए। 

जाल में कोई आम मछली नहीं डॉल्फिन थी। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसे पहचान लिया। उसे देखते ही लोग उसे छुड़वाने के लिए मछुआरों पर दबाव बनाने लगे, लेकिन मछुआरे इसे छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसके बाद ग्रामीणों ने गालीगलौज शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई।


डॉल्फिन के जाल में फंसा होने की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम सक्रिय हो गई तो वहीं ग्रामीण भी इस विशालकाय मछली को देखने को पीछे पीछे नहर की पटरी पर चलते रहे, मौके पर पहुची पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लोगों को डंडा भी भांजना पड़ा। किसी तरह से वापस डॉल्फिन को नहर में छुड़वा दिया। पानी में छोड़े जाने के बाद डॉल्फिन नहर के हेड की ओर वापस हो गई, क्योंकि टेल की तरफ पानी कम था।

वन क्षेत्राधिकारी लालगंज ने बताया कि डॉल्फिन को रेस्क्यू करने के लिए वन्य जन्तु प्रतिपालक लखनऊ से बात की गई है। डॉल्फिन को गंगा नदी में छोड़ा जाएगा। बता दें कि एक साल पहले कुंडा रेंज के नवाबगंज थाना इलाके से गुजर रही शारदा सहायक नदी में डॉल्फिन मछुआरों के जाल में फंस गई थी, जिसकी मछुआरों ने पीट पीट कर हत्या कर डाली थी, हालांकि इसके बाद मछुआरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। डॉल्फिन संरक्षित प्राणी है। इसे 2009 में भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है। इसका शिकार करना और मारना अवैध  है।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...