Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

एलॉन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को नौकरी से निकाला, कहा: कंपनी को रोज हो रहा 4 मिलियन डॉलर का घाटा

Written by  Vinod Kumar -- November 05th 2022 10:51 AM -- Updated: November 05th 2022 12:59 PM
एलॉन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को नौकरी से निकाला, कहा: कंपनी को रोज हो रहा 4 मिलियन डॉलर का घाटा

एलॉन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को नौकरी से निकाला, कहा: कंपनी को रोज हो रहा 4 मिलियन डॉलर का घाटा

एलॉन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) अधिग्रहण के बाद कंपनी में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एलन मस्क ने ब्लू टिक के लिए चार्ज वसूलने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी की कमान संभालते ही उन्होंने पराग अग्रवाल समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया था। 

एलॉन मस्क ने बड़े स्तर पर कंपनी में छंटनी के संकेत दिए थे। शुक्रवार को कर्मचारियों को रास्ते से घर लौट जाने के लिए कहा गया था। इसके साथ ही कंपनी के ऑफिस को भी बंद कर दिया गया था। अब ट्विटर ने भारत में कई विभागों की पूरी टीम को ही निकाल दिया है।


एलॉन मस्क ने 7500 कर्मचारियों वाली ट्विटर कंपनी से 3700 कर्मचारियों यानी करीब 50 फीसदी छंटनी को लेकर पहली बार बयान दिए हैं। एलॉन मस्क ने ट्वीट कर छंटनी के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में छंटनी के फैसले का कारण भी बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कंपनी को हर दिन चार मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है। ऐसे में उनके पास मैनपावर में कटौती के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। 

एलॉन मस्क ने कहा कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया है उन्हे तीन महीने के वेतन की पेशकश की गई है। ये कानूनी रूप से 50 प्रतिशत ज्यादा है। मस्क ने वादा किया है कि कंटेंट नीतियों में अभी कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि डोनाल्ड ट्रम्प जैसे प्रतिबंधित अकाउंट्स की बहाली को लेकर भी अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस पर अंतिम फैसला एक नई घोषित कंटेंट मॉडरेशन परिषद के बाद ही लिया जाएगा।  

ट्विटर के कुल रेवेन्यू में एडवरटाइजिंग का हिस्सा 90 फीसदी है। पहली छमाही में यह 2.18 अरब डॉलर रहा। ट्विटर पर पांच सबसे बड़े एडवरटाइजर्स HBO, Mondelez, Amazon, IBM और PepsiCo रहे। 


- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...