Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री पर रोक, PRO बोले: अकेली लड़कियां यहां लड़कों को टाइम देती हैं

Written by  Vinod Kumar -- November 24th 2022 05:24 PM
जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री पर रोक, PRO बोले: अकेली लड़कियां यहां लड़कों को टाइम देती हैं

जामा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री पर रोक, PRO बोले: अकेली लड़कियां यहां लड़कों को टाइम देती हैं

दिल्ली: ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अकेली महिलाओं की नो एंट्री का फरमान जारी किया गया है। जामा मस्जिद ने अकेले आने वाली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। गुरुवार को इससे संबंधित आदेश मस्जिद के बाहर चस्‍पा भी कर दिए गए। मस्जिद की दीवार पर लगाए गए नोटिस बोर्ड की खूब आलोचना हो रही है। 

जामा मस्जिद के एक प्रवक्ता ने कहा कि, 'जो अकेली लड़कियां यहां आती हैं, लड़कों को टाइम देती हैं, यहां आकर के गलत हरकतें करती हैं। इसी चीज को रोकने के लिए इसपर पाबंदी लगाई गई है।' प्रवक्ता ने कहा कि 'आप अपनी फैमिली के साथ आएं, इसके अलावा मैरिड कपल्‍स आएं इसपर कोई रोक टोक नहीं हैं, लेकिन किसी को टाइम देकर इसे मीटिंग पॉइंट या पार्क समझना गलते है। यहां टिकटॉक वीडियो बनाना ये किसी भी धर्मस्‍थल के लिए मुनासिब नहीं है। चाहे वह मस्जिद हो, मंदिर हो या गुरुद्वारा।'


वहीं, जामा मस्जिद के इस फरमान की खूब आलोचना हो रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस बैन पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। स्वाति मालिवाल ने कहा है कि हमने जामा मस्जिद के शाही इमाम के तालिबानी फैसले के खिलाफ नोटिस जारी किया है। शाही इमाम का ये आदेश असंवैधानिक है। उन्हें क्या लगता है कि ये ईरान है? वो महिलाओं के साथ खुलेआम भेदभाव करेंगे और कोई उन्हें रोकेगा नहीं। मस्जिद प्रशासन की ओर से लगाए गए इस बैन को हम हटवाकर रहेंगे।

विश्व हिंदू परिषद् के प्रवक्ता विनोद बंसल ने इसकी आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि भारत को सीरिया बनाने की मानसिकता पाले ये कट्टरपंथी ईरान की घटनाओं से भी सबक नहीं ले रहे हैं, यह भारत है। यहां की सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर बल दे रही है। 


- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...