Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

रद्द नहीं हुई हरियाणा CET की परीक्षा, फर्जी है सोशल मीडिया पर घूम रही नोटिफिकेशन

Written by  Vinod Kumar -- October 31st 2022 05:36 PM
रद्द नहीं हुई हरियाणा CET की परीक्षा, फर्जी है सोशल मीडिया पर घूम रही नोटिफिकेशन

रद्द नहीं हुई हरियाणा CET की परीक्षा, फर्जी है सोशल मीडिया पर घूम रही नोटिफिकेशन

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) 5 और 6 नवंबर को CET 2022  की परीक्षा लेगा। इसकी परीक्षा 5 और 6 नवंबर को होगी। परीक्षा में 11 लाख (11,36,874) से अधिक उम्मीदवारों ने सीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Haryana Common Eligibility Test) राज्य के 17 जिलों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने CET का एग्जाम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कि CET एग्जाम के रद्द होने की सोशल मीडिया पर चल रही खबर पूरी तरह गलत है। CET 2022 यानि हरियाणा कॉमन एलिजबिलिटी टेस्ट परीक्षा का आयोजन तय समय 5 और 6 नवंबर 2022 को ही होगा।


खदरी ने कहा एग्जाम रद्द होने की ख़बर की अफवाह पर ध्यान ना दें। एग्जाम की तैयारी को लेकर उच्च स्तर की बैठक हो चुकी है औऱ परीक्षा 5 और 6 नवंबर को होगी। भोपाल सिंह ने कहा एडमिट कार्ड 2 नवंबर को डाउनलोड होने शुरू होंगे। सोशल मीडिया पर सीईटी परीक्षा कैंसल होने का एक फर्जी नोटिस घूम रहा है। अभ्यर्थी इस नोटिस के बहकावे में ना आएं, यह पूरी तरह फेक है।  

वहीं, एचएसएससी ने पत्र जारी कर जानकारी दी है कि जिन अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरते समय धुंधली/गलत या अधिक साइज की फोटो अपलोड की है, उनके फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। ऐसे में बोर्ड ने कहा है कि उम्मीदवार 1 नवंबर की शाम 5 बजे तक अपने फॉर्म को सही कर अपडेट कर लें। नहीं तो फॉर्म रद्द कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने इन उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी किए हैं।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...