Sun, Jan 19, 2025
Whatsapp

हिसार में होटल के बाहर फायरिंग, बदमाशों ने शीशे पर चलाई गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है जिसमें गली में युवक हवाई फायर करते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवक ने करीब 4-5 हवाई फायर किए

Reported by:  Sandeep Saini  Edited by:  Baishali -- December 30th 2024 03:47 PM
हिसार में होटल के बाहर फायरिंग, बदमाशों ने शीशे पर चलाई गोलियां,  सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हिसार में होटल के बाहर फायरिंग, बदमाशों ने शीशे पर चलाई गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हिसार: शीशमहल वाली गली में एक होटल के बाहर देर रात बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान 25 से 30 युवकों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। होटल में काम करने वाले कर्मियों को भी अपशब्द कहे गए। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर युवक मौके से भाग गए। हंगामे की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


हिसार में अर्बन एस्टेट थाने में दी शिकायत मे कोथ कलां के सोनू ने बताया कि वह शीशमहल वाली गली में एक होटल का कर्मचारी है। 29 दिसम्बर को वह होटल पर अनूप, मनजीत के साथ मौजूद था। देर रात करीब सवा 10 बजे उन्होंने शोर शराबे की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वे होटल के नीचे चले गए। उसने बताया कि मौके पर जा कर देखा तो गली में युवकों के बीच झगड़ा हो रहा था। दो लड़के दूसरे होटल में कर्मचारी थे और देखा कि होटल वाले लड़के को 4-5 युवक बुरी तरह से मार रहे थे। हम उसको छुड़वाने के लिए गए। फिर हम वापस अपने होटल में आ गए।

पुलिस को सोनू ने बताया कि कुछ देर बाद 25-30 लड़के आ गए। उनमें से एक लड़के ने होटल के शीशे पर गोली चला दी और हवाई फायर भी किया। वे शीशे के नजदीक बैठे थे और गोली से बाल बाल बचे। युवकों ने उनको गालियां निकालते हुए होटल पर ईंट पत्थर फेंके और मौके से भाग गए।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सोनू के बयान पर धारा 109(1),351(3),324(4),191(2),190 BNS 25(1B)A-54-59 A.एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है जिसमें गली में युवक हवाई फायर करते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवक ने करीब 4-5 हवाई फायर किए। इस दौरान एक गोली होटल के शीशे पर लगी। कर्मचारियों ने बताया कि शटर बंद होने के चलते आरोपी होटल में नहीं आ सके। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

- With inputs from our correspondent

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK