Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

18 दिनों तक हरियाणा रोडवेज की बसों में किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूटी, सरकार ने किया ऐलान

Written by  Vinod Kumar -- November 19th 2022 11:44 AM
18 दिनों तक हरियाणा रोडवेज की बसों में किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूटी, सरकार ने किया ऐलान

18 दिनों तक हरियाणा रोडवेज की बसों में किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूटी, सरकार ने किया ऐलान

चंडीगढ़: हरियाणा में आज से गीता महोत्सव शुरू हो रहा है। लोगों को गीता महोत्सव में पहुंचने के लिए परेशानी ना झेलनी पड़े इसके लिए हरियाणा रोडवेज ने अपनी बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट देने का फैसला किया है। 10 जिले के लोगों को 18 दिनों तक लोगों को किराए में छूट मिलती रहेगी। 

इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव 6 दिसंबर चलेगा। सरकार के इस फैसले का फायदा कुरुक्षेत्र के लगते 10 जिलों को होगा। इनमें कुरुक्षेत्र, पंचकूला, करनाल, अंबाला, पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, कैथल और रोहतक जिले शामिल हैं। सरकार ने पांच जिलों में इस छूट को लागू करने का निर्णय किया था, लेकिन बाद में इसे 10 जिलों में कर दिया गया।


बता दें कि इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। 4 दिसंबर को 18 हजार छात्र सामूहिक श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करेंगे। 75 हजार छात्र और लाखों श्रद्धालु महोत्सव में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। 

इस बार गीता महोत्सव में नेपाल कंट्री पार्टनर के रूप में शामिल होगा। मध्य प्रदेश स्टेट पार्टनर के तौर पर शिरकत करेगा। इस महोत्सव के दौरान देश-विदेश से आए शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में 19 नवंबर से 27 नवंबर तक संत मुरारी बापू जी द्वारा ब्रह्म सरोवर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु आएंगे। पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्म सरोवर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पैवेलियन लगाया जा रहा है, जिसमें उनकी संस्कृति, शिल्प, खान-पान इत्यादि से सम्बन्धित स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...