Advertisment

नूपुर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों जारी किया ये लाइसेंस

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को हथियार का लाइसेंस मिल गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें ये लाइसेंस आत्मरक्षा के लिए जारी किया गया है। टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

author-image
Vinod Kumar
New Update
नूपुर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों जारी किया ये लाइसेंस
Advertisment

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को हथियार का लाइसेंस मिल गया है। टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

Advertisment

नूपुर शर्मा की टिप्पणी का भारी विरोध हुआ था। बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। नूपुर शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में पुलिस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान उनपर तल्ख टिप्पणी की थी। दरअसल नूपुर शर्मा ने जून 2022 में एक निजी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद और उनकी तीसरी पत्नी, आयशा के बारे में विवादास्पद बयान दिया था। 

इस मुद्दे पर बवाल मचने के बाद बीजेपी ने एक तरह से दोनों नेताओं के बयानों से किनारा करते हुए एक बयान जारी कर कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती। विवाद बढ़ने के बाद नूपुर शर्मा ने भी माफी मांग ली थी।

नूपुर शर्मा की माफी के बाद भी देश के कई राज्यों में हिंसा भड़क गई थी। अरब देशों ने भी इसका विरोध किया था। दबाव में आकर बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निकाल दिया था।  इतना ही नहीं, नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वालों को भी सर कलम की धमकियां मिलने लगी थीं। नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर राजस्थान में कन्हैया लाल और अमरावती में उमेश कोल्हे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। साथ ही कई और लोगों को भी सर तन से जुदा की धमकी दी गई।  



- PTC NEWS
nupur-sharma
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment