Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

दुबई भागे गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को लाया गया भारत, दिल्ली-हरियाणा में दर्ज हैं कई मामले

Written by  Vinod Kumar -- December 15th 2022 01:02 PM
दुबई भागे गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को लाया गया भारत, दिल्ली-हरियाणा में दर्ज हैं कई मामले

दुबई भागे गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को लाया गया भारत, दिल्ली-हरियाणा में दर्ज हैं कई मामले

भारत से दुबई भागे मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को वापस लाया गया। लगरपुरिया को कल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा गया। गुरुवार को उसे हरियाणा पुलिस की कस्टडी में भेजा गया है। लगरपुरिया को दिल्ली और हरियाणा पुलिस कस्टडी में लेने की तैयारी में थीं। 

विकास लगरपुरिया पर दिल्ली और हरियाणा में कई केस दर्ज हैं। गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास एक फ्लैट से करोड़ की नकदी चोरी के मामले में लगरपुरिया मुख्य आरोपी है। दिल्ली हरियाणा में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। भारत में सजा से बचने के लिए वो दुबई भाग गया था।


आरोपी फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भागने में कामयाब हुआ था। हरियाणा से लगरपुरिया ने फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। फर्जी पासपोर्ट पर उसे एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास लगरपुरिया की लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसी लुकआउट सर्कुलर से ही विकास लगरपुरिया दुबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था।

गैंगस्टर विकास लगरपुरिया बीते 7 सालों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ मकोका के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। विकास हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ स्थित लगरपुर गांव का रहने वाला है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान फेल हो गया था। इसके बाद उसनेपढ़ाई छोड़ दी थी और अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था। धीरपाला काना के साथ रहकर वो दिल्ली-एनसीआर का नामी बदमाश बन गया था।

 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...